BIHAR

सत्ता की खातिर हर बार पाला बदलने वाला जदयू इस बार भाजपा के चक्रव्यूह में फंसा: RJD

Editor
By Editor On October 9, 2020
1 min read 1.2k views

राजद के प्रदेश महासचिव भाई अरुण कुमार, अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रवक्ता उपेंद्र कुमार चंद्रवंशी ने संयुक्त बयान में कहा है कि सत्ता की खातिर हर बार पाला बदलने वाला जदयू(JDU) इस बार भाजपा (BJP) के चक्रव्यूह में फंस गया है। आरोप लगाया कि भाजपा इस बार किसी भी तरह अपना मुख्यमंत्री (BJP CM) बनाने का सपना देख रही है। भाजपा के इशारे पर चल रहे लोजपा(LJP) के चिराग पासवान (Chirag Paswan) भी अभिमन्यु की तरह फंस गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का षड्यंत्र सफल होने वाला नहीं है। जनता तेजस्वी प्रसाद यादव(Tejashwi yadav) को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना चुकी है।

राजद ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020) के लिए आरजेडी, कांग्रेस और लेफ्ट फ्रंट वाले महागठबंधन ने सीटों का बंटवारा एनडीए से तीन दिन पहले ही कर लिया था। लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव की पार्टी राजद (RJD)के खाते में 144 सीटें गई हैं। इसके अलावा कांग्रेस 70, भाकपा (माले) 19, भाकपा (CPI) 6 और माकपा (CPM) 4 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। महागठबंधन की ओर से घोषणा की गई है कि नीतीश कुमार के मुकाबले में उसकी ओर से तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदार होंगे। आइए जानते हैं कि राजद की ओर से बिहार विधान सभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2020) में किस सीट से कौन उम्मीदवार होंगे।

RJD candidate list 2020

1. कुर्था- बागी कुमार वर्मा,
2. ब्रह्मपुर- शंभुनाथ यादव,
3. मोकामा- अनंत सिंह,
4. सूर्यगढ़ा- प्रहलाद यादव,
5. मखदूमपुर- सतीश दास,
6. रजौली- प्रकाशवीर,
7. मोहनिया- संगीता देवी,
8. दिनारा- विजय मंडल,
9. शेरघाटी- मंजू अग्रवाल,
10. डेहरी- फतेह बहादुर कुशवाहा,
11. मुंगेर- अविनाश कुमार,
12. रफीगंज- मो. नेहालुद्दीन,
13. बांका- जावेद इकबाल अंसारी,
14. बड़ाहरा- सरोज यादव,
15. गुरुआ- विनय यादव,
16. मसौढ़ी- रेखा पासवान,
17. बाराचट्टी- समता देवी,
18. बेलहर- रामदेव यादव,
19. बोधगया- सर्वजीत कुमार,
20. जदगीशपुर- रामविशुन सिंह लोहिया,
21. नोखा- अनीता देवी,
22. जमुई- विजय प्रकाश,
23. रामगढ़- सुधाकर सिंह,
24. झाझा- राजेंद्र यादव,
25. बेलागंज- सुरेंद्र यादव,
26. चकाई- सावित्री देवी,
27. शाहपुर- राहुल तिवारी,
28. जहानाबाद- सुदय यादव,
29. शेखपुरा- विजय सम्राट,
30. गोह- भीम सिंह,
31. नबी नगर- डब्लू सिंह,
32. ओबरा- ऋषि सिंह,
33. नवादा- विभा देवी,
34. तारापुर- दिव्या प्रकाश,
35. अतरी- अजय यादव,
36. भभुआ- भरत बिंद,
37. धुरैया- भूदेव प्रसाद,
38. इमामगंज- उदय नारायण चौधरी,
39. संदेश- किरण देवी,
40. कटोरिया- स्वीटी हेम्ब्रम,
41. सासाराम- विजय गुप्ता,
42. गोविंदपुर- मोहम्मद कामरान।

Input: hindustan

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment