BIHAR

लालू यादव के बेटे तेजप्रताप ने हसनपुर सीट से दर्ज की जीत, जेडीयू उम्मीदवार को दी शिकस्त

Swaraj Shrivastava
By Swaraj Shrivastava On November 10, 2020
1 min read 1.2k views

आरजेडी के अध्यक्ष लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने हसनपुर विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है. उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी राज कुमार राय को 21139 वोट से हराया. तेज प्रताप यादव को 80991 वोट मिले. जेडीयू के राज कुमार राय ने 59852 वोट हासिल किए. वहीं एलजेपी के मनीष कुमार को 8797 वोट मिले.

 

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए और महागठबंधन में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. रात के आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, एनडीए 124 सीटों और महागठबंधन 112 सीटों पर आगे है. बहुमत के लिए बिहार में 122 सीटों की जरूरत होती है.

Swaraj Shrivastava

Swaraj Shrivastava

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment