BIHAR

मुजफ्फरपुर शहर के एंट्री प्वाइंटों से हटेंगे अवैध रूप से खड़े वाहन, DM ने दिए ठोस कार्रवाई के आदेश

Editor
By Editor On December 13, 2020
1 min read 1.2k views

मुजफ्फरपुर शहर के सभी प्रवेश बिंदुओं पर अवैध रूप से खड़े किये गए बड़े वाहनों को अविलंब हटाने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा गया है।

उक्त निर्देश जिला परिवहन पदाधिकारी, दोनों अनुमंडल पदाधिकारी और सभी पुलिस उपाधीक्षक को दिया गया है।

मुजफ्फरपुर शहर के सभी प्रवेश बिंदु जैसे- सुधा डेयरी सदातपुर दरभंगा मोड़, सीतामढ़ी मोड़,बखरी मोड़ समस्तीपुर- पटना मोड़, भगवानपुर -रेवा रोड ,गोबरसही चौक,चांदनी चौक पर राष्ट्रीय उच्च पथ के किनारे अवैध रूप से बड़े वाहन खड़े कर दिए जाते हैं जिसके कारण आवागमन हेतु मात्र एक लेन बचा रहता है और शहर में प्रवेश बिंदुओं पर जाम की समस्या निरंतर बनी रहती है।

Muzaffarpur Wow Ads Insert Website

इस कारण आए दिन दुर्घटना होने की प्रबल संभावना रहती है। उक्त कारणों से कई बार हादसे भी हो चुके हैं।

इसके निराकरण हेतु पूर्व में भी आवश्यक निर्देश दिया गया था। बावजूद इसके, स्थिति यथावत बनी हुई है।

इसे जिलाधिकारी द्वारा गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि अविलंब आवश्यक कार्रवाई करते हुए शहर के प्रवेश बिंदुओं पर अवैध रूप से खड़े किए गए बड़े वाहनों शीघ्र हटाना सुनिश्चित किया जाय।साथ ही की गई कार्रवाई से अवगत भी कराया जाय।

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment