BIHAR

मुजफ्फरपुर; शराब माफियाओं के ठिकाने पर उत्पाद विभाग की छापेमारी, भनक लगते ही कारोबारी फरार

Editor
By Editor On October 18, 2020
1 min read 1.2k views

मुजफ्फरपुर: चुनावी दस्तक के साथ ही जिले में शराब माफिया भी सक्रिय हो गए हैं. बड़ी मात्रा में विदेशी शराब जमा की जा रही है जिसको लेकर उत्पाद विभाग द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर इन शराब कारोबारियों और माफियाओ के ठिकाने पर छापेमारी की जा रही हैं

इसी क्रम में रविवार को उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पूरे दल बल के साथ नगर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर कुण्डल इलाके में छापेमारी की इस छापेमारी का नेतृत्व उत्पाद विभाग के दीपक कुमार सिन्हा ने किया जिसमे उत्तरी देवी के मकान से एक गैलन और एक बोतल में करीब 10 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई हैं.

बरामद शराब को जब्त कर लिया गया, जबकि शराब कारोबारी फरार होने में सफल रहा

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment