BIHAR

मुजफ्फरपुर; राजस्व मंत्री ने अपने आवास पर लगाई जनता दरबार, सुनी लोगों की समस्याएं

Editor
By Editor On December 14, 2020
1 min read 1.2k views

मुजफ्फरपुर। राज्य के भू-राजस्व मंत्री राम सूरत राय ने अपने गरहा स्थित आवास पर जनता दरबार लगाना शुरू कर दी है। इस दौरान वे लोगों की समस्यायो से रूबरू होते हुए समस्या का समाधान करेंगे।

Muzaffarpur Wow Ads Insert Website

यहां मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना व उस पर कार्रवाई का भरोसा दिया।जनता दरबार में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि पंचायती राज को मजबूत करने के लिए सरकार कृतसंकल्पित है। जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य जनता में जागरूकता के साथ विचौलिए पर कारवाई लाना है।

सभी किसानों के प्रति सरकार सक्रिय हैं। जनता दरबार में लोगों ने अपनी समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया। साथ ही अलग-अलग समस्याओं से जुड़े लोगों के आवेदन लेकर उस पर कार्रवाई का भरोसा दिया।इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment