BIHAR

मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े हथियार के बल पर फिर हुई लूट, पुलिस के दावों को खुली पोल

Editor
By Editor On December 15, 2020
1 min read 1.2k views

मुज़फ़्फ़रपुर में तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला जिले के सकरा थाना क्षेत्र की है, जहां हथियार के बल पर 75 हजार कैश समेत दो मोबाइल पर्स सोने की चैन की लूट हुई है. दिनदहाड़े रुपये लूटकर अपराधी फरार हो गए. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.

Muzaffarpur Wow Ads Insert Website

वारदात सकरा थाना क्षेत्र के सिहो चौक के समीप मलंग स्थान की है. जहां दो पल्सर बाइक सवार तीन अपराधी ने समस्तीपुर जिले के कुबौली राम गांव निवासी प्रवीण कुमार अपने पत्नी सोनी कुमारी के साथ मुज़फ़्फ़रपुर जा रहे थे इसी क्रम में तीन हथियारबंद अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है.

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment