BIHAR

मुजफ्फरपुर; नुक्कड़ नाटक और विरोध प्रदर्शन के माध्यम से साहित्यकारों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

Editor
By Editor On September 8, 2020
1 min read 1.2k views

मुज़फ़्फ़रपुर में मंगलवार को समस्त कलाकारों, संस्कृतिककर्मियों एवं रंग कर्मियों के के साथ अम्रपाली ऑडिटोरियम के समीप कोरोना और बाढ़ में हो रही परेशानियों को लेकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार से मुआवजे की मांग की गई ।

वहीं साहित्यकार संजय पंकज ने बताया कि लॉकडाउन के कारण साहित्यकारों के पास भूखमरी ही नहीं कई तरह की परेशानियां आ चुकी हैं जैसे स्वास्थ्य शिक्षा समेत किसी भी चीज के लिए इनके पास कुछ नहीं बचा है और यह साहित्यकार भी मजदूर हैं जो श्रम करके अपना पैसा कमाते हैं ऐसे में समस्त साहित्यकारों के लिए सरकार को उन्हें मुआवजा और बीमा देने की जरूरत है साहित्यकार खून पसीना बहा कर समाज को केवल मनोरंजन ही नहीं कराते हैं समाज को जोड़ने का काम भी करते हैं।।

मौके पर अविनाश तिरंगा सहित कई कलाकार, रंगकर्मी, संस्कृतिकर्मी, साहित्यकार मौजूद रहे।

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment