BIHAR

मुजफ्फरपुर नगर निगम के सफाई कर्मचारी की मौत के बाद घंटो हंगामा, मुआवजे की मांग पर पुरानी बाज़ार जाम

Swaraj Shrivastava
By Swaraj Shrivastava On December 20, 2020
1 min read 1.2k views

मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र के पुरानी गुदरी के अम्बेडकर नगर निवासी सुरेश महतो की मौत शनिवार की शाम काजीमोहमदपुर थाना क्षेत्र के अघोरिया बाजार चौक के समीप सड़क दुर्घटना में हो गयी थी.

 

 

जानकारी के अनुसार मृतक सुरेश महतो नगर निगम में सफाई कर्मचारी था.और वह शनिवार की शाम अघोरिया बाजार चौक के समीप सड़क पर लगे कचड़े को उठाकर नगर निगम के ट्रैक्टर पर रख रहा था इसी क्रम में यह घटना हुई.जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी.

 

 

इधर मौके पर पहुँची काजीमोहमदपुर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया.वही पोस्टमार्टम होने के बाद रविवार को परिजनों ने मुवावजे की मांग को लेकर नगर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार रोड को जाम कर शव रखकर जमकर घण्टो प्रदर्शन किया.

 

 

घटना के संबंध में मृतक के परिजनों व स्थानीय लोगो ने बताया कि मृतक के तीन छोटे छोटे बच्चे है घर मे कमाने वाले मृतक अकेला ही था अब परिवार का पालन पोषण कौन करेगा.परिजनों ने मुवावजे की मांग करते हुए निगम प्रशासन से परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है ताकि परिवार का भरण पोषण हो सके.

 

 

इधर सड़क जाम की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश दल बल के साथ मौके पर पहुँच मृतक के परिजनों व स्थानीय लोगो को समझा बुझाकर शांत करवाया और फिर शव को सड़क पर से हटवाकर आवा गमन को सुचारू रूप से चालू करवाया.

 

मामले में नगर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि जाम की सूचना मिली थी लोगो को समझा बुझाकर शांत करवाया गया है और लगे जाम को हटवाकर आवा गमन को चालू करवाया गया।।

Swaraj Shrivastava

Swaraj Shrivastava

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment