BIHAR

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी में निरीक्षण करने पहुंचे DM, राजस्व कर्मचारी पर कार्यवाई के दिए आदेश

Swaraj Shrivastava
By Swaraj Shrivastava On December 17, 2020
1 min read 1.2k views

जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने आज कुढ़नी प्रखंड के छाजन हरिशंकर पूर्वी पंचायत एवं छाजन हरि शंकर पश्चिमी पंचायत में जिला पंचायती राज विभाग एवं पीएचईडी के द्वारा क्रियान्वित योजना हर “हर घर नल का जल”का निरीक्षण किया गया।

 

 

छाजन हरिशंकर पूर्वी

छाजन हरिशंकर पूर्वी पंचायत में वार्ड नंबर 11 में उन्होंने नल जल योजना के क्रियान्वयन का निरीक्षण किया। उक्त वार्ड के लाभुकों के द्वारा बताया गया कि दो साल से पानी नियमित रूप से मिल रहा है। मुखिया द्वारा बताया गया कि कुल 13 वार्डो में से 11 में योजना पूर्ण है जबकि एक वार्ड में कार्य प्रगति पर है और एक वार्ड में राशि के अभाव में कार्य बाधित है। जिलाधिकारी द्वारा कुढ़नी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि राशि की उपलब्धता सुनिश्चित कराते हुए कार्य को शीघ्र ही पूर्ण करावे।

 

 

छाजन हरिशंकर – – पश्चिमी

कुढ़नी प्रखंड के ही छाजन हरिशंकर पश्चिमी पंचायत में भी निरीक्षण किया गया ।
उक्त पंचायत में पीएचईडी के द्वारा उक्त योजना का क्रियान्वयन किया गया था। पंचायत में कुल 11 वार्ड हैं जिसमें 10 वार्डों में कार्य पूर्ण है। कार्यपालक अभियंता पीएचडी के द्वारा बताया गया कि शेष एक वार्ड में 31 दिसंबर तक कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा।

 

 

पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण

वही कुढ़नी प्रखंड के किशनपुर मोहिनी पंचायत में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का भी निरीक्षण जिलाधिकारी के द्वारा किया गया। लिंटर लेबल तक कार्य पूर्ण कर लिया गया है। बताया गया कि साढ़े 11 लाख की राशि प्राप्त हुई है थी जो कि व्यय हो चुकी है। जिलाधिकारी द्वारा जिला पंचायती राज पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि राशि उपलब्धता की दिशा में त्वरित कार्रवाई करना सुनिश्चित किया जाए। संबंधित पंचायत सरकार भवन में चारदीवारी का निर्माण मनरेगा से कराने का निर्देश उप विकास आयुक्त को दिया गया।

 

 

बैठक

जिलाधिकारी ने प्रखंड मुख्यालय में विभिन्न योजनाओं विशेषकर हर घर नल का जल योजना की प्रगति की समीक्षा की।बताया गया कि संबंधित प्रखंड के कुल 39 पंचायत में 544 वार्ड हैं जिसमें 25 वार्डों में कार्य प्रगति पर है शेष सभी वार्डों में कार्य पूर्ण है। परंतु पंचायत के तकनीकी सहायकों द्वारा बताया गया कि छोटी-छोटी त्रुटियों के कारण 67 वार्डों में योजना चालू नहीं हो पा रही है। इनमें मुख्य रूप से लो वोल्टेज की समस्या है। जिलाधिकारी द्वारा बीडीओ को निर्देश दिया गया कि इसकी सूची बनाकर विद्युत विभाग को भेजी जाए और एक सप्ताह के अंदर विद्युत विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए उक्त योजनाओं जो लो वोल्टेज के कारण चालू नहीं हो सकी है उसे शीघ्र चालू कराया जाए।

*कार्रवाई*
जमरुहा पंचायत में गुणवत्ता की शिकायत प्राप्त हुई।टावर निर्माण में मानक के अनुरूप कार्य नहीं हुआ है। टावर निर्माण में नट बोल्ट के जगह कमजोर वेल्डिंग का प्रयोग किया गया है। इसे लेकर जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि मुखिया और पंचायत सचिव से स्पष्टीकरण पूछे एवं निर्धारित समय के अंदर त्रुटी निराकरण नहीं करने पर राशि की वसूली करने का भी निर्देश दिया गया। मालूम हो कि उक्त टावर निर्माण में गुणवत्ता का पालन नहीं किये जाने पर पूर्व में प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी।

प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण की भी समीक्षा की गई। वैसे ग्रामीण आवास सहायक आवास निर्माण में जिनकी उपलब्धि 40% से कम है उन पर कार्रवाई की गई है।वे कुढ़नीपंचायत ,चकिया, छाजन पूर्वी,किशुनपुर मोहनी एवं किशुनपुर मधुबन से सम्बन्धित आवास सहायक है।पूछे जाने पर उनके द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। जिलाधिकारी ने उन सभी का 50% मानदेय में कटौती करने का निर्देश दिया।साथ ही आवास निर्माण से संबंधित सभी लाभुकों का जांच कराते हुए सत्यापन प्रतिवेदन की मांग जिलाधिकारी द्वारा की गई है। दूसरी तरफ वैसे पांच ग्रामीण आवास सहायक जिनका आवास निर्माण में उपलब्धि 40% से अधिक है उनको प्रशस्ति पत्र देने का निर्णय लिया गया है। इनमें सकरी सरैया, चंद्रहथी, माधोपुर सुस्ता, किनारू और चैनपुर वाजिद पंचायतों के ग्रामीण आवास सहायक है।

दाखिल खारिज की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि पंचायत छाजन पूर्वी पंचायत के राजस्व
कर्मचारी श्री बैधनाथ राय के के द्वारा लापरवाही बरती गई है। दाखिल खारिज के लगभग 900 आवेदन पेंडिंग थे।इसमें 350 से अधिक आवेदन मार्च 2020 के पहले से पेंडिंग है। पूछने पर उनका जवाब संतोषजनक नहीं था। अंचल अधिकारी को निर्देशित किया गया कि उनके विरुद्ध प्रपत्र-क भरकर विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा करें।साथ ही निर्देश दिया गया कि 5 दिन के अंदर सभी पेंडिंग आवेदनों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। तब तक के लिए उनके मानदेय भुगतान पर भी रोक लगा दी गई है।जिलाधिकारी द्वारा कुढ़नी भ्रमण के क्रम में छाजन पूर्वी में किसान चौपाल को संबोधित किया गया तथा किसानों से वार्ता की गई। उप विकास आयुक्त सुनील कुमार झा ,जिला पंचायती राज पदाधिकारी ,संबंधित प्रखंड के वीडियो, कार्यपालक अभियंता पीएचडी भी उपस्थित थे।

Swaraj Shrivastava

Swaraj Shrivastava

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment