BIHAR

मुजफ्फरपुर; आपसी विवाद में युवक की हत्या, SSP-SP सहित कई आला अधिकारियों मौके पर पहुंचे

Editor
By Editor On September 12, 2020
1 min read 1.2k views

मुजफ्फरपुर जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है, जहां दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़क में एक युवक की मौत हो गई। ये घटना सकरा प्रखंड के वाजिद गांव में हुई।

सूचना मिलने ही मौके पर मुजफ्फरपुर से एसएसपी,एसपी, डीएसपी समेत पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे। वहीं गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।

अभी तक प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाइक से ठोकर लगने के बाद ये विवाद उत्पन्न हुआ। देखते ही देखते दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आ गएं।

तनातनी के बीच एक पक्ष की ओर से दूसरे पक्ष के युवक को चाकू मार दिया गया। अस्पताल ले जाने के दौरान युवक की मौत हो गई। मौके पर भारी संख्या में भीड़ जुट गई। पुलिस के पहुंचने तक स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी।

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment