BIHAR

बिहार में अपराधियों का तांडव ; CM नीतीश के गृह जिले में जज पर हमला, अपराधियों ने चलाई गोली, गाड़ी के शीशे तोड़े

Swaraj Shrivastava
By Swaraj Shrivastava On December 17, 2020
1 min read 1.2k views

बड़ी खबर हिलसा से है जहां अपराधियों ने एक जज पर जानलेवा हमला किया है. घटना के बारे में बताया जाता है कि हिलसा कोर्ट में पदस्थापित एडीजे 01 जयकिशोर दुबे (ADJ 01 Jaikishore Dubey) जब कोर्ट से अपने आवास लौट रहे थे तभी पहले से घात लगाए आधा दर्जन अपराधियों ने उनके वाहन पर ताबड़तोड़ पथराव कर दिया. इतना ही नहीं अपराधियों ने भागने के दौरान तीन राउंड हवाई फायरिंग भी की है. इस हमले में उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है.

 

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच एक खोखा भी बरामद किया है. बताया यह भी जा रहा है कि सभी अपराधी पैदल थे और घटना को अंजाम देने के बाद आराम से भागने में सफल रहे. हिलसा में एडीजे 01 के वाहन पर पथराव व हवाई फायरिंग मामले में प्रभारी एसपी अजय कुमार ने कहा कि वाहन में बाइक टकराने को लेकर विवाद में बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया था. बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

 

 

बहहहाल सबसे बड़ी बात यह है कि हिलसा बाजार में इस तरह की घटना को अपराधी अंजाम दे रहे हैं और अब न्यायाधीश को भी अपना निशाना बना रहे हैं. बता दें कि हाल में ही औरंगाबाद में भी एक जज के साथ इसी तरह की मारपीट की घटना सामने आई थी जो काफी सुर्खियों में रही थी.

Swaraj Shrivastava

Swaraj Shrivastava

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment