BIHAR

बिहार; टिकट कटने के बाद LIVE भाषण के दौरान नेताजी को आया हार्ट आटेक, देखें वीडियो

Editor
By Editor On October 6, 2020
1 min read 1.2k views
RJD के विधायक नवाज आलम

इस वक्त एक बड़ी खबर आरा से सामने आ रही है. जहां RJD के विधायक नवाज आलम उर्फ़ अनवर आलम के हार्ट अटैक आने की सूचना मिल रही है. एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक की तबीयत अचानक ख़राब हो गई और वह कार्यक्रम स्थल पर ही गिर पड़े. जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में पटना के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

आरा से राजद विधायक अनवर आलम का टिकट कट गया है. महागठबंधन में सीट बंटवारे के बाद यह सीट अब वामदल को चली गई है. इस सीट से माले के कमरुद्दीन अंसारी चुनावी मैदान में हैं, जो भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ ताल ठोकेंगे. पिछली बार के चुनाव में आरजेडी के उम्मीदवार अनवर आलम ने भाजपा कैंडिडेट्स अमरेंद्र प्रताप सिंह को हराया था.

https://www.facebook.com/a.alam.9480/videos/2678561605793397/

विधायक अनवर आलम अपने कार्यकर्ताओं के साथ कई दिनों से पटना में डेरा जमाये हुए थे. लगातार वह आरजेडी नेतृत्व से संपर्क साधने की कोशिश में जुटे हुए थे. लेकिन इसके बावजूद भी उनकी बात नहीं बन पाई. आज मंगलवार को वह अपने समर्थकों को आरा में संबोधित कर रहे थे. इस दौरान बोलते-बोलते अचानक से उनके सीने में दर्द महसूस हुआ और वह कार्यक्रम स्थल पर छाती पकड़कर गिर पड़े. जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

विधायक के भतीजे अरमान आलम ने जानकारी दी कि उनके चाचा की तबीयत बहुत ख़राब है. हार्ट में परेशानी के बाद उन्हें पटना के पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर्स उनकी इलाज में लगे हुए हैं.

Input: 1stBihar

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment