BIHAR

बड़ी खबर; मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर से अपराधियों ने मांगी 50 लाख की रंगदारी, मर्डर की दी धमकी

Swaraj Shrivastava
By Swaraj Shrivastava On December 20, 2020
1 min read 1.2k views

बिहार में इन दिनों अपराधक घटनाएं बढ़ गई हैं. बदमाशों ने बिहार पुलिस की नाक में दम कर रखा है. ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले का है, जहां अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है. पैसे नहीं देने पर उन्होंने मर्डर की धमकी दी है. घटना सामने आने के बाद मुजफ्फरपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

 

मामला मुजफ्फरपुर थाना इलाके के अहियापुर थाना इलाके की है. जहां बेखौफ अपराधियों ने शहर के जाने-मानें प्रॉपर्टी डीलर उपेंद्र चौधरी से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है. इस घटना के बाद से प्रॉपर्टी डीलर उपेंद्र चौधरी का पूरा परिवार दहशत में हैं क्योंकि पैसा नहीं देने पर अपराधियों ने अंजाम भुगतने की धमकी दी है.बदमाशों ने कहा है कि वह प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर कर देंगे.

 

रंगदारी की मांग को लेकर पीड़ित परिवार की ओर से अहियापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. प्रॉपर्टी डीलर उपेंद्र चौधरी ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. मामले की छानबीन की जा रही है. पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

 

 

Swaraj Shrivastava

Swaraj Shrivastava

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment