BIHAR

अब जीवन भर अन्न नहीं खाएगा बिहार भाजपा का यह विधायक, जाने आखिर क्यों

Editor
By Editor On October 9, 2020
1 min read 1.2k views

पटना बिहार विधानसभा चुनाव में अब धीरे-धीरे धार आनी शुरू हो गई है। इस बीच अमनौर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के स्थानीय विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने एक ऐलान कर खलबली मचा दी है। दरअसल, चोकर बाबा का टिकट इस बार कट गया। इससे आहत होकर उन्होंने जो ऐलान किया है, वो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। विधायक ने आजीवन अन्न न ग्रहण करने की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा है कि अब वे आजीवन फलाहार पर ही रहेंगे। गठबंधन में कई बार ऐसा होता है कि जब टिकट वितरण होता है तो उस दौरान अपनी परंपरागत सीटों से पार्टियों को समझौता करना पड़ता है, मगर इस बार विधायक ने जिस तरीके से विरोध जताया है, उसने हर किसी को हैरानी में डाल दिया है। वैसे, इस बारे में विधायक अपना अलग ही तर्क दे रहे हैं।

सांसद राजीव प्रताप रूडी पर साधा निशाना
अमनौर राजीव प्रताप रूडी का गृह क्षेत्र है। चोकर बाबा का जब यहां से टिकट कट गया तो उन्होंने सांसद को भी निशाना बनाया। उन्होंने राजीव प्रताप रूडी को जमकर खरी-खोटी सुनाई है। मंगल पांडे और सुशील मोदी को भी चोकर बाबा ने नहीं छोड़ा है। उन्होंने उन्हीं पर टिकट काटने का आरोप मढ़ दिया है। चोकर बाबा ने कहा है कि उनकी लोकप्रियता इतनी बढ़ गई थी कि इससे ये नेता परेशान हो गए और उनका टिकट उन्होंने कटवा दिया। यही कारण है कि उन्होंने आजीवन अब फलाहार पर रहने का फैसला कर लिया है।

खटक रही थी लोकप्रियता
अपने टिकट काटे जाने को लेकर चोकर बाबा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने इस बार टिकट उसे दिया है, जिसे उन्होंने चुनाव में हराया था। चोकर बाबा ने यह भी कहा कि वे यहां से सिटिंग विधायक हैं। चुनाव की तैयारियों में वे पूरे जोर-शोर से लगे हुए थे। वे बाढ़ के दौरान भी यहां की जनता के बीच जाकर लगातार काम कर रहे थे। उन्होंने जो रसोई चलाई, उससे यहां के लाखों लोगों को भोजन मिल पाया था। इसकी वजह से इस क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही थी। यहां के सांसद को यह बात बहुत खटक रही थी। यही वजह रही कि उन्होंने उनका टिकट इस बार कटवा दिया।

खत्म हुआ आंतरिक लोकतंत्र
टिकट कटने से नाराज जोकर बाबा ने संन्यासी जीवन जीने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि अब वे एक संन्यासी की तरह ही अपना विरोध प्रकट करने वाले हैं। आजीवन अन्न का वे सेवन नहीं करने वाले हैं। भारतीय जनता पार्टी पर चोकर बाबा ने आंतरिक लोकतंत्र को खत्म करने का भी आरोप मढ़ दिया है।

Input:

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment