BIHAR

भारत बंद आज, आने-जाने में होगी आपको परेशानी, बिहार पुलिस का अलर्ट

Swaraj Shrivastava
By Swaraj Shrivastava On September 27, 2021
1 min read 1.2k views

संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद का असर बिहार में भी देखने को मिल सकता है. इस दौरान सोमवार को विभिन्न जगहों पर सड़क यातायात, रेल यात्रा से लेकर अन्य चीजें प्रभावित हो सकती हैं. लोगों को आने-जाने में परेशानी हो सकती है. जिनके पास अपना वाहन नहीं है, उन्हें घर से निकलने से पहले वाहनों की उपलब्धता को ध्यान में रखना होगा.

 

 

बहुत जरूरी नहीं होने पर यात्रा से परहेज करना ही बेहतर रहेगा. खासकर सुबह आठ-नौ बजे से दोपहर एक-दो बजे तक बंद का अधिक असर रहने की संभावना है. इस दौरान पटना से लेकर अन्य जिलों के कुछ प्राइवेट स्कूलों के भी बंद रहने की संभावना हैं.

 

भारत बंद को लेकर शहर के कुछ स्कूल रहेंगे बंद

शहर के कुछ स्कूल बंद रहेंगे. डीएवी में परीक्षा कैंसिल कर दी गयी है. रेडिएंट इंटरनेलशन स्कूल भी बंद रहेंगे. संत डोमेनिक सेेवियोज, कार्मेल हाइ स्कूल, संत जोसेफ कॉन्वेंट के स्कूल प्रबंधकों ने अभिभावकों के सुविधा के अनुसार बच्चों को स्कूेल भेजने की बात कही है. स्कूल प्रबंधकों ने कहा कि उन्हें प्रशासन की अाेर से स्कूल बंद रखने की सूचना नहीं दी गयी है.

 

 

निगरानी बढ़ी

इधर, बंद की संभावित परेशानी को लेकर जिला पुलिस ने अलर्ट जारी किया है. एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि किसी भी चुनौती से निबटने के लिए क्यूआरटी, अग्निशमन दस्ता, दंगा निरोधी दस्तों के साथ पुलिस लाइन में रिजर्व पुलिस रखी जायेगी. ताकि जरूरत पड़ने पर फोर्स को मौके पर भेजा जा सके. वहीं, रेल एसपी विकास वर्मन ने बताया कि भारत बंद में शामिल लोग ट्रेनों व ट्रैकों पर कब्जा नहीं करें, इसके लिए निगरानी बढ़ा दी गयी है.

 

ऑटो व इ-रिक्शे की समस्या

ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट यूनियन समेत 70-80% ट्रांसपोर्ट यूनियनों ने समर्थन दिया हैं. इनमें आॅटो यूनियन, इ-रिक्शा यूनियन, मिनी बस यूनियन आदि शामिल हैं. लिहाजा लोगों को आने जाने के लिए ऑटो और इरिक्शा नहीं मिलेंगेे. बीएसआरटीसी की सिटी बसें चलेंगी, लेकिन सुबह से 12 बजे तक कम चलने की आशंका है.

 

ओला व उबर के कैब चलेंगे

ओला और उबर के कैब चलेंगे. इससे हवाई यात्रियों और रेलवे स्टेशन आने जाने वाले लोगों को राहत मिलने की संभावना है. हालांकि यात्रियों के लिए एक दो-घंटे का मार्जिन लेकर चलना बेहतर होगा क्योंकि सड़क आैर चौराहों पर बंद समर्थकों के जमे होने से सुबह में इनका परिचालन भी प्रभावित हो सकता है.

Swaraj Shrivastava

Swaraj Shrivastava

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment