BIHAR

मुजफ्फरपुर: बागमती के जलस्तर में वृद्धि, पीपा पुल के संपर्क पथ पर चढ़ा पानी

Editor
By Editor On September 8, 2021
1 min read 1.2k views

बागमती नदी के जलस्तर में पिछले दो रोज से हो रही वृद्धि से एक बार फिर बाढ़ का पानी नये इलाके में फैल गया है। बागमती नदी स्थित पीपा पुल के दोनों तरफ संपर्क पथ पर पानी चढ़ने से एक बार फिर 14 पंचायतों की लाखों की आबादी का प्रखंड मुख्यालय से सम्पर्क टूट गया है।


बकुची चौक से कॉलेज तक मुख्य मार्ग के ऊपर दो फीट से ऊपर पानी बह रहा है। बेनीबाद-बकुची-औराई मुख्य मार्ग में गंगिया से लेकर पतारी तक कई जगहों पर पानी चढा हुआ है।


डुमरी-पहसौल, बसघटा-खंगुरा, कटरा-माधोपुर, बर्री-तेहवारा आदि मुख्य मार्गों पर बाढ़ के पानी की वजह से वाहनों का परिचालन ठप है। इधर, बागमती बांध के भीतर बसघटा पंचायत को प्रशासन ने बाढ़ ग्रस्त घोषित कर दिया है।


Input:hindustan

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment