BIHAR

बिहार के लोगों को CM नीतीश की चेतावनी, कोरोना से सावधान रहिए, खतरा टला नहीं है

Editor
By Editor On September 6, 2021
1 min read 1.2k views

सीएम ने कोरोना की भयावता का जिक्र करते हुए लोगों को आगाह करते हुए कहा कि कोरोना ने देश का बड़ा नुकसान किया है। कोरोना का खतरा अभी खत्म नही हुआ है। अभी सब कुछ ठीक नहीं हुआ है। तीसरे नंबर का दौर कब आ जाएगा, पता नहीं है। इसलिए सचेत रहना है। मास्क जरूर पहनना है। वैसे बिहार में अभी मात्र 73 केस ही है।


उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 15 साल के एनडीए शासनकाल को बिहार के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में लिखा जाएगा। सीएम ने बिहार के विकास की इबारत लिखी है। वर्ष 2005 में बिहार जिस तरह का था, उसे सब लोगों ने देखा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का स्वागत अमृतलाल मीणा ने पौधा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह समेत कई वरीय अधिकारी उपस्थित थे।


मौके पर पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि पथ निर्माण विभाग ने लक्ष्य बनाया है कि ऐसा विकास करना है कि हर गांव से 40 किलोमीटर की दूरी पर कोई न कोई 4 लेन सड़क गुजरे। पुलों के मेंटेनेंस की पॉलिसी इसी साल तैयार होे जाएगी। विभाग अपनी सड़कें खुद मेंटेन करने की व्यवस्था कर रहा है। केन्द्र सरकार की पीएम पैकेज के अलावा 57 हजार करोड़ की सड़क योजनाएं राज्य में चल रहीं हैं।


इस मौके पर एमएलए अरुण सिन्हा, एमएलसी नीरज कुमार, सीएम के प्रधान सचिव दीपक कुमार, महापौर सीता साहू समेत अन्य लोग भी उपस्थित थे। पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने भी संबोधित किया। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के चेयरमैन पंकज पाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया।


Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment