BIHAR

बुजुर्ग ने बेटे बेटियों के बदले कुत्ते के नाम पर कर दी संपत्ति, बेटे के व्यवहार से थे दुखी

Abhishek
By Abhishek On August 26, 2021
1 min read 1.2k views

एक बुजुर्ग किसान ने अपने संपत्ति बेटे और बेटियों के बदले अपने वफादार कुत्ते के नाम पर कर दी.  यह हैरान करने वाला मामला मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा का है. यहां पर फिल्म एंटरटेनमेंट की कहानी रियल लाइफ में हुई है.

छिंदवाड़ा के बारीबड़ा गांव के रहने वाले किसान के इस हैरान करने वाले फैसले के पीछे बुजुर्ग का दर्द भी गहरा है. उनका बेटा उनका ख्याल नहीं रखता है. उसके साथ ही उनके साथ मारपीट भी करता है. इससे दुखी होकर उन्होंने अपनी आधी संपत्ति अपने कुत्ते के नाम पर कर दी. आधी संपत्ति अपनी दूसरी पत्नी के नाम पर कर दिया.

बताया जा रहा है कि किसान ओम वर्मा ने दो शादियां की हैं. पहली शादी से उसकी तीन बेटियां और एक बेटा है. दूसरी शादी से दो बेटियां हैं. अपनी संपत्ति का आधा हिस्सा ओम वर्मा ने दूसरी पत्नी के नाम किया है. बाकीआधा हिस्सा कुत्ते के नाम पर कर दिया. वह कुत्ते से बहुत प्यार करता है. किसान भी कुत्ते प्यार करते हैं. इसीलिए उसने अपनी वसीयत में बाकायदा लिख दिया है कि कुत्ता उसकी हर समय देखरेख और पूछ-परख करता है, जो भी व्यक्ति उनके मरने के बाद उसके कुत्ते जैकी का ध्यान रखेगा, वही उसके हिस्से की संपत्ति का हकदार होगा.

 

Input: Daily Bihar

Abhishek

Abhishek

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment