BIHAR

राजीव गांधी का नाम हटते ही गोल्ड आ गया- नीरज चोपड़ा की जीत पर फिल्म निर्माता ने किया ट्वीट, लोग करने लगे ऐसे कमेंट

Editor
By Editor On August 7, 2021
2 min read 1.2k views

टोक्यो ओलंपिक में भारत के जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया है। नीरज ने करीब 13 सालों बाद ओलंपिक में भारत को गोल्ड मेडल जिताया है। उन्होंने फाइनल राउंड में नंबर एक स्थान पर रहकर भाला फेंक स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। नीरज चोपड़ा की इस उपलब्धि को लेकर तमाम देशवासी जहां उन्हें खूब सारी बधाइयां दे रहे हैं। तो वहीं बॉलीवुड के फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने इस जीत को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से जोड़ दिया।




फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने नीरज चोपड़ा की जीत पर ट्वीट करते हुए लिखा, “राजीव गांधी का नाम हटाते ही गोल्ड आ गया।” अपने इस ट्वीट को लेकर फिल्म निर्माता अशोक पंडित सुर्खियों में आ गए हैं। सोशल मीडिया यूजर भी उनके ट्वीट पर खूब कमेंट कर रहे हैं।


कविता शर्मा नाम की यूजर ने अशोक पंडित के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, “यहां भी राजनीति तो सुन लें आप, नीरज का फेंकना असल है, जिससे गोल्ड आया है और मोदी जी का फेंकना नकली है। जिससे देश में केवल महंगाई, बेरोजगारी और मंदी ही चल रही है।”


https://twitter.com/ashokepandit/status/1423990459274121218


तौसीफ नाम के यूजर ने अशोक पंडित के ट्वीट के जवाब में लिखा, “आ गए क्रेडिट लेने।” दुर्गेश नाम के यूजर ने लिखा, “2008 के बीजिंग ओलंपिक शुरू होने से पहले भी नाम हटाया गया था क्या? बगैर सिर पैर की बातें करते हैं आप।” बता दें कि साल 2008 में हुए ओलंपिक में अभिनव बिंद्रा ने गोल्ड मेडल जीता था।


एक यूजर ने अशोक पंडित पर उनके ट्वीट को लेकर तंज कसा और लिखा, “एक इंसान जो इस दुनिया में नहीं है, उसके बारे में लिखकर शर्म तो खैर आपको आएगी नहीं।” इसके अलावा कुछ सोशल मीडिया यूजर ने अशोक पंडित के ट्वीट पर कमेंट कर चुटकी भी ली।


आशीष नाम के यूजर ने लिखा, “कल ही खेल रत्न पुरस्कार से नाम हटाया गया और भारत को ओलंपिक में पहला गोल्ड मेडल मिल गया। मोदी जी अब आप ही बता दीजिए कि ये प्रयोग है या संयोग?” बता दें कि नीरज चोपड़ा इसके साथ ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में भारत के लिए ओलंपिक में मेडल जीतने वाले पहले एथलीट बन गए हैं। इससे पहले भारत ने ओलंपिक इतिहास में कभी भी ट्रैक एंड फील्ड में स्वर्ण पदक नहीं जीता था।

Input: JT

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment