भारतीय नववर्ष आयोजन समिति की ओर से लाजपत पार्क भागलपुर में आयोजित विश्व रिकार्ड अटेम्पट कार्यक्रम में विराट श्रीराम के स्वरूप की आरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्रीराम भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।
बिहार के भागलपुर का लाजपत पार्क में भगवान राम का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। इस क्षण को देखने काफी संख्या में लोग वहां जुटे थे। दीपक से श्री राम की आकृति दिखने लगी। यह दृश्य का वर्ल्ड रिकार्ड बन गया।
आपको बता दे की आठ हजार वर्गफीट में रंग-बिरंगे दीये से श्री राम की भव्य आकृति बनाई गई थी। श्री राम की भव्य आकृति को देखने और ऐतिहासिक लम्हे का साक्षी बनने के लिए लोगों का उत्साह सातवें आसमान पर था।
दीया सेक्टर में यह वर्ल्ड रिकार्ड
जय श्री राम और भारत माता की जय के नारे पर झूमते युवाओं की टोली सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के अभ्युदय का जयघोष करते दिख रहे थे।
चेन्नई से आई वर्ल्ड रिकार्ड आफ यूनियन बुक की ज्यूरी सदस्य शरीफा ने कहा कि पांच लाख आठ हजार दीये से भगवान श्री राम की आकृति भागलपुर में उकेरी गई।
दीया सेक्टर में यह वर्ल्ड रिकार्ड है। वर्ल्ड रिकार्ड यूनियन की चार सदस्यीय टीम छह दिन पहले भागलपुर पहुंची थी। टीम ने दीयों की गिनती, डिजाइनिंग, कलरिंग और फिनिशिंग के पैरा मीटर पर बनाई गई आकृति का मूल्यांकन किया। इसके बाद ही सार्टिफिकेट दिया गया।
12 कलाकारों ने तैयार किया प्रभु श्रीराम का आकर्षक स्वरूप
बरारी मधु चौक के कलाकार अनिल कुमार के नेतृत्व में 12 कलाकारों ने भगवान श्रीराम का आकर्षक स्वरूप तैयार किया। अनिल ने बताया कि इसमें 15 रंगों की मदद से 5.08 लाख दीयों से भगवान श्रीराम का स्वरूप तैयार किया गया।
इस कार्य में कलाकार शानू, बृजेंद्र, शिवम, मृत्युंजय, दिलीप, सोनी कुमारी, पूनम, रितिक, दोटी, अमन व जय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
राम आज हमारे घर पधारे हैं
भारतीय नव वर्ष आयोजन समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि भारतीय नव वर्ष आयोजन समिति ने आज भागलपुर का नाम विश्व के पटल पर ला दिया है।
पांच लाख आठ हजार दीये से यहां के कलाकारों ने श्री राम की भव्य आकृति को जीवंत कर दिया। आज का दिन ऐतिहासिक है। ऐसा लग रहा है कि राम आज हमारे घर पधारे हैं।
11 कन्याओं का हुआ पूजन
कार्यक्रम के दौरान 11 कन्याओं का पूजन किया गया। बूढ़ानाथ के पंडित लक्ष्मण झा के नेतृत्व में कन्या पूजन संपन्न कराया गया। उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कन्या पूजन किया। मंत्री ने सभी का पैर छू कर आशीर्वाद लिए।
लाजपत पार्क में लगे 75 पेड़
लाजपत पार्क में उपमुख्यमंत्री, मंत्री व अन्य द्वारा 75 पेड़ लगाए गए। अमृत महोत्सव के तहत यह पौधे लगाए गए। डीएफओ भरतचिंता पल्ली, वनों का क्षेत्र पदाधिकारी बीके सिंह आदि मौजूद थे।
Comment here