Sponsored
Breaking News

बिहार में तेज आंधी व बारिश के साथ बिजली गिरने के आसार, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट

Sponsored

बिहार में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पश्चिम चंपारण के कुछ भागों में तेज हवा के साथ बारिश हुई है। जिसे देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र राज्य के सभी जिलों के येलो अलर्ट जारी कर सात मई तक सचेत रहने को कहा है।

Sponsored




Sponsored

साथ ही मौसम विज्ञान केंद्र पटना के फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के माध्यम से भी मौसम खराब होने की स्थिति में विभिन्न जिलों के लिए अलर्ट जारी किया जा रहा है।

Sponsored


Sponsored

आपकों बता दें कि कालवैशाखी की सक्रियता से बिहार में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला हुआ है। तेज आंधी-पानी के साथ आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ी हैं। सूबे में कई जगहों पर ओले गिरने की भी सूचना है। हवा की रफ्तार अधिकतम 30 से 40 किमी प्रतिघंटे रहने की वजह से जनजीवन पर इसका असर पड़ा है।

Sponsored


Sponsored

पिछले 24 घंटों में उत्तर बिहार में विभिन्न जगहों पर आंधी पानी की तीव्रता थोड़ी अधिक रही। गौनाहा में 30 मिमी, त्रिवेणी में 20 मिमी, माधोपुर, फारबिसगंज और बगहा में 10 मिमी बारिश हुई। पश्चिमी चंपारण के कुछ भागों में भी तेज हवा के साथ बारिश हुई। जिसे देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने अलर्ट जारी किया है।

Sponsored

Sponsored

Sponsored

Sponsored

Input: Firstbihar

Sponsored
Sponsored
Editor

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored