Breaking News

बड़ी खबर; ‘बिग बॉस’ फेम हिंदुस्तानी भाऊ को पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें पूरा मामला

Swaraj Shrivastava
By Swaraj Shrivastava On May 8, 2021
1 min read 1.2k views

‘बिग बॉस 13’ में नजर आ चुके विकास पाठक उर्फ ‘हिंदुस्तानी भाऊ’ को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया है। वे मुंबई के दादर शिवाजी पार्क में बोर्ड की परीक्षा रद्द करने और स्कूल की फीस माफ करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। फिलहाल उन्हें शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए ले जाया गया है।

 

बीते दिनों मुंबई में कुछ छात्र संगठनों ने परीक्षा रद्द करने और फीस माफी को लेकर प्रोटेस्ट भी किया था। आज वही छात्र फिर से शिवाजी पार्क के पास प्रोटेस्ट के लिए पहुंचे थे। उनके समर्थन में हिन्दुस्तानी भाऊ भी पहुंचे थे। पुलिस ने उन्हें लॉकडाउन और धारा 144 का नियम तोड़ने के आरोप में हिरासत में लिया है।

 

 

सोशल मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं भाऊ

विकास पाठक अपनी बेबाक बातों से सोशल मीडिया में चर्चा में बने रहते हैं। भाऊ कुछ महीने पहले एकता कपूर के शो, सीरीज और फिल्मों पर निशाना साधते हुए कहा था कि अगर किसी ने भी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई तो वो अपने तरीके से फैसला लेंगे। उस दौरान उन्होंने कहा, सिस्टम जाए साइड में। भड़काऊ बयान देने के लिए भाऊ का इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट भी कई दिनों तक सस्पेंड रहा था।

 

भाऊ ने संजय दत्त के कैंसर की थर्ड स्टेज में होने की बात को ‘सड़क 2’ के लिए एक पब्लिसिटी स्टंट बताया था। इसके बाद भी उन्हें संजू के फैंस का काफी आक्रोश झेलना पड़ा था।

 

 

कौन हैं हिन्दुस्तानी भाऊ?

हिंदुस्तानी भाऊ जब छोटे थे तो उनके पिता की नौकरी चली गई थी, जिसके चलते परिवार की जिम्मेदारी भाऊ पर आ गई। पैसो की तंगी के कारण 7वीं के बाद भाऊ ने अपनी पढ़ाई छोड़ दी और परिवार को संभालने के लिए शुरुआती दौर में वेटर और घर-घर अगरबत्ती बेचने का काम भी किया है।

 

इसके अलावा हिंदुस्तानी भाऊ ने मुंबई के एक लोकल अखबार में रिपोर्टर की नौकरी भी की थी। हिंदुस्तानी भाऊ का डायलॉग ‘पहली फुर्सत में निकल’ काफी फेमस है। विकास मुंबई में अपने माता पिता और बेटे के साथ रहते हैं। अपने बेटे के नाम का एक एनजीओ भी चलाते हैं। जिसमें वो लोगों की मदद करते हैं।

Swaraj Shrivastava

Swaraj Shrivastava

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment