BIHAR

मुजफ्फरपुर के साहू पोखर से बरामद हुआ रिक्शा चालक का शव, देखने को उमड़ी लोगों की भीड़

Swaraj Shrivastava
By Swaraj Shrivastava On June 7, 2021
1 min read 1.2k views

मुजफ्फरपुर के साहू पोखर से तकरीबन 36 घंटे पहले डूबे एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया गया है। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र में पुरानी गुदरी इलाके के छोटी मजार समीप निवासी मो० हबीब के रूप में की गई है। वह पेशे से रिक्शा चालक था। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है।।

 

बता दे की कल भी युवक के डूबने की खबर आस पास के इलाकों में फैल गई थी जिसके बाद साहू पोखर पहुंच कर नगर थाने की पुलिस ने काफी खोजबीन भी की थी लेकिन पता नहीं चल पाया था जिसके बाद इसे अफवाह करार दिया गया था।।

 

 

स्थानीय लोगों ने बताया की परसो देर रात पानी में गिरने की आवाज आई थी जिसके बाद डूबने की हल्ला इलाके में बिजली की तरह फैल गई थी। वहीं कल पुलिस भी छानबीन को पहुंची और पोखर की सीढ़ियों पर रखे टी शर्ट और जूते को जब्त कर अपने साथ ले गई थी।।

Swaraj Shrivastava

Swaraj Shrivastava

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment