Sponsored
Breaking News

Court के आदेश पर भी गवाहों को न्यायालय में पुलिस ने नही किया पेश, कोर्ट ने लगाई थानेदार के वेतन पर रोक

Sponsored

मुजफ्फरपुर। जानलेवा हमला करने को लेकर चल रहे मामले में बार-बार कोर्ट के आदेश के बावजूद गवाहों को न्यायालय में गवाही के लिए पेश नहीं करने पर एडीजे-4 पुनीत कुमार गर्ग ने साहेबगंज थानेदार के वेतन पर रोक लगा दी है। गुरुवार को मामले की सुनवाई करते हुए उन्होंने एसएसपी को साहेबगंज थानेदार के एक माह के वेतन पर रोक लगाने का आदेश दिया।

Sponsored


Sponsored

एपीपी विनोद कुमार अग्रवाल ने बताया कि साहेबगंज थाना के मामले में गवाही चल रही है। इसमें कुल 10 गवाह हैं। उनके व न्यायालय की ओर से गवाहों को पेश करने के लिए कई बार थानेदार को पत्र भेजा गया। इसके बाद भी गवाहों को पेश नहीं करने पर न्यायालय ने उनसे जवाब तलब किया गया, लेकिन आजतक उन्होंने एक भी गवाहों को कोर्ट में पेश नहीं किया। इसके बाद न्यायालय ने कार्रवाई करते हुए उनके एक माह के वेतन पर रोक लगा दी है।

Sponsored


Sponsored

जानकारी हो कि, साहेबगंज थाना क्षेत्र के चक्का जगदीशपुर निवासी मो. मियां को आपसी विवाद में 30 नवंबर 2015 को उनके ही गांव के रामनाथ राम, जगदीश राम व अन्य आरोपियों ने लाठी व लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया था। मामले में मो. मियां ने केस दर्ज कराया था।

Sponsored


Sponsored

Input: hindustan

Sponsored
Sponsored
Editor

Leave a Comment
Share
Published by
Editor
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored