Breaking News

BJP को बड़ा झटका, टूटा ‘शिरोमणि अकाली दल’ से 22 साल पुराना साथ, कृषि बिल से है नाखुश

Swaraj Shrivastava
By Swaraj Shrivastava On September 27, 2020
1 min read 1.2k views

कृषि विधेयकों के मुद्दे पर शिरोमणी अकाली दल राजग से अलग हो गया है। किसान विधेयकों के विरोध में केंद्रीय मंत्रिमंडल से हरसिमरत कौर बादल के इस्तीफा देने बाद शिरोमणि अकाली दल अब भाजपा के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन से बाहर होने का फैसला किया है। SAD के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने यह जानकारी दी है।

 

 

सुखबीर ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल की निर्णय लेने वाली सर्वोच्च इकाई कोर समिति की आज रात हुई आपात बैठक में भाजपा नीत राजग से अगल होने का फैसला सर्वसम्मति से लिया गया।’’ इससे पहले राजग के दो अन्य प्रमुख सहयोगी दल शिवसेना और तेलगु देशम पार्टी भी अन्य मुद्दों पर गठबंधन से अलग हो चुके हैं।

आपकों बता दें कि भाजपा-SAD के बीच किसान बिल को लेकर अनबन चल रही थी। दोनों दलों के बीच 22 साल का पुराना नाता रहा है। पार्टी ने यह फैसला हरसिमरत कौर के इस्तीफे के 9 दिन बाद लिया। पंजाब में किसानों के विरोध प्रदर्शन के बाद पार्टी के ऊपर दबाव बढ़ता जा रहा था। कांग्रेस भी अकाली दल पर एनडीए से बाहर होने का दबाव बना रही थी। पंजाब में राजनीतिक अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही अकाली दल के लिए मोदी सरकार के कृषि विधायक गले की फांस बन गए थे।

Swaraj Shrivastava

Swaraj Shrivastava

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment