BIHAR

सावधान! बिहार के कई हिस्‍सों में आंधी-बारिश के आसार, यहां जानें अपने जिले के मौसम का हाल

Editor
By Editor On April 9, 2021
1 min read 1.2k views

बिहार के इन 14 जिलों में 12 अप्रैल से हीट वेव के आसार हैं। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य के दक्षिणी मध्य और दक्षिणी पश्चिमी जिलों में पारा 41 के आसपास रह सकता है। साथ ही गर्म पछुआ हवाओं के तेज प्रवाह की वजह से लू की स्थिति रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सचेत रहने को कहा गया है।



प्रभावित होने वाले जिलों में पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, जहानाबाद और अरवल हैं। इन जिलों में सुबह दस बजे से लेकर शाम पांच बजे तक गर्म हवाओं की स्थिति बनी रह सकती है। मौसमविदों ने दोपहर में बेवजह घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।


Muzaffarpur Wow Ads Insert Website

क्षोभ मंडल में नमी का प्रवाह
इधर, गुरुवार को राज्य के अधिकतम जिलों में न्यूनतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी देखी गई। क्षोभमंडल के निचले स्तर में बंगाल की खाड़ी क्षेत्र से नमी का प्रवाह हो रहा है। पटना में भी इसका असर दिखा और न्यूनतम पारा 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया। अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटों में तीन डिग्री की बढृोतरी हुई और यह 39 के पार पहुंच गया। गया में भी अधिकतम पारा एक डिग्री तक ऊपर चढ़ा है।



भागलपुर और वाल्मिकीनगर में भी अधिकतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी हुई है। इधर देर शाम सुपौल व आसपास के जिलों में थंडरस्टॉर्म एक्टिविटी देखी गई। मौसम विभाग की ओर से आंधी पानी का ताजा अलर्ट जारी किया गया। यहा 30 से 40 किमी की तेज रफ्तार से हवा चली। इससे पहले शुक्रवार को दक्षिण बिहार में कुछ जगहों पर आंधी पानी का पूर्वानुमान जारी किया गया था लेकिन मौसमी सिस्टम इस तरह से विकसित न होने के कारण ऐसी संभावना कम है। अगले दो दिनों तक सूबे के मौसम में कोई खास बदलाव के आसार नहीं हैं।



ऐसा रहा प्रमुख शहरों का पारा
शहर अधिकतम न्यूनतम

पटना 39.6  25
गया 39.4  20.8
भागलपुर 36.7 24
पूर्णिया 32  24.5
वाल्मिकीनगर 38  22

Input: Hindustan

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment