Sponsored
Breaking News

बिहार के 4 नहीं अब 7 रेलवे स्टेशन होंगे वर्ल्ड क्लास, सीतामढ़ी, बरौनी और दरभंगा का भी नाम शामिल

Sponsored

सीतामढ़ी, बरौनी, दरभंगा समेत पूर्व मध्य रेल के पांच स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाया जाएगा। बिहार के तीन स्टेशनों के अलावा चौथा स्टेशन धनबाद और पांचवां स्टेशन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन है। स्टेशन पुनर्विकास योजना के तहत पहले से विकसित किए जाने वाले स्टेशनों के अलावा इन पांच स्टेशनों के चयनित होने से कुल 10 स्टेशन विश्वस्तरीय होंगे।

Sponsored




Sponsored

पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि सीतामढ़ी, दरभंगा, बरौनी, धनबाद और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन समेत जोन के कुल 10 स्टेशनों का पुनर्विकास कर विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त किया जाएगा। पहले से गया, राजेंद्र नगर टर्मिनल, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय एवं सिंगरौली स्टेशनों को विश्वस्तरीय स्टेशन के रूप में विकसित करने की पहल शुरू की जा चुकी है। स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) करेगा।

Sponsored


Sponsored

जोन के 10 में सात स्टेशन बिहार के
स्टेशन पुनर्विकास योजना के तहत पूर्व मध्य रेल के 10 स्टेशनों में सात स्टेशन बिहार के होंगे। बिहार के गया, राजेंद्र नगर टर्मिनल, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, सीतामढ़ी, बरौनी और दरभंगा रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक व विश्वस्तरीय बनाया जाएगा। इसके अलावा झारखंड के धनबाद, यूपी के डीडीयू और मध्यप्रदेश का सिंगरौली रेलवे स्टेशन शामिल है।

Sponsored


Sponsored

स्टेशन पर बुजुर्ग व नि:शक्तों को विशेष सुविधा
इन स्टेशनों पर यात्रियों को संरक्षा, बेहतर एवं सुखद यात्रा अनुभव तथा विश्वस्तरीय यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। स्टेशन को ग्रीन बिल्डिंग का रूप दिया जाएगा, जहां वेंटिलेशन की बेहतर सुविधा होगी। इन स्टेशनों पर रेलवे की जमीन पर मॉल और मल्टीपर्पस बिल्डिंग का भी प्रस्ताव है। स्टेशन का विकास सौर ऊर्जा, ऊर्जा दक्षता उपकरण और ‘हरित इमारत’ मानकों का ध्यान रखकर होगा।

Sponsored


Sponsored

प्रवेश व निकास द्वार अलग-अलग होंगे। स्टेशन पर एक्सेस कंट्रोल गेट एवं प्रत्येक प्लेटफार्म पर एस्केलेटर एवं लिफ्ट लगाए जाएंगे। यात्रियों को खान-पान, वॉशरूम, पीने का पानी, एटीएम, इंटरनेट की सुविधा होगी। वरिष्ठ नागरिक के लिए अलग से सुविधा होगी। दिव्यांगजनों के लिए रैम्प, ब्रेल लिपि होगी ताकि उनका सफर भी बेहतर हो।

Sponsored

Sponsored

Sponsored

Sponsored

Sponsored

Sponsored

Sponsored
Sponsored
Editor

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored