Breaking News

Sanitizer कंपनी में लगी भीषण आग, डेढ़ दर्जन लोगों के मौत की आशंका, राहत व बचाव कार्य में जुटा प्रशासन

Editor
By Editor On June 7, 2021
1 min read 1.2k views

पुणे की केमिकल कंपनी में भीषण आग लग गई है। दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है। जिस कंपनी में आग लगी है वो सैनिटाइजर बनाने की कंपनी बताई जा रही है। इस कारखाने में ज्यादातर महिलायें काम करती थीं। इस अग्निकांड में कुल 17 लोगों के मौत की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि आग लगने के बाद 15 महिलायें और 2 पुरुष कारखाने से बाहर नहीं निकल पाएं हैं।


Muzaffarpur Wow Ads Insert Website

जानकारी के मुताबिक अब तक 11 लोगों की लाश बाहर निकाली गई है। वहीं 6 लोग अब भी लापता हैं। दमकल विभाग के मुताबिक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर मौजूद है। लापता लोगों की तलाश की जा रही है।


20 लोगों को बचाया गया-दमकल विभाग
दमकल विभाग की ओर से बताया गया है कि जिस वक्त आग लगी, उस समय यहां 37 कर्मचारी काम कर रहे थे। 11 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। वहीं 20 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है।


यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप Muzaffarpur Wow पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Muzaffarpurwow.com पर…

Ads

Input:

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment