ADMINISTRATIONBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURNationalPoliticsSTATE

BEGUSARAI NEWS: पर्स झपट भाग रहे उचक्के के पीछे ट्रेन से कूदी महिला, मौत

महिला भी उचक्के के पीछे भागने के क्रम में ट्रेन से नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद यात्रियाें में भगदड़ मचने लगी और यात्रियों ने ही उक्त घटना की जानकारी जीआरपी को दी।

Sponsored

जागरण संवाददाता, बेगूसराय: बरौनी कटिहार रेलखंड के दनौली फुलवड़िया रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार की सुबह 15632 गुवाहाटी बाड़मेर एक्सप्रेस से एक महिला यात्री का पर्स लेकर भाग रहे उचक्के के पीछे चलती ट्रेन से कूद गई। इस हादसे में महिला रेल यात्री की मौत हो गई। मृतका की पहचान असम निवासी विमल कुमार की करीब 62 वर्षीय पत्नी कांता देवी के रुप में हुई है।

Sponsored

मामले की जानकारी मिलते ही रेल डीआइजी राजीव रंजन व रेल एसपी संजय भारती ने बेगूसराय स्टेशन पहुंच मामले की जांच पड़ताल करते हुए गुवाहाटी बाड़मेर के स्काट पार्टी में शामिल पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार महिला अपने स्वजनों के साथ राजस्थान जा रही थी। खगड़िया से ट्रेन खुलने के बाद घात लगाए उचक्के ने एक महिला यात्री का पर्स झपट लिया और भागने लगा। बुजुर्ग महिला ने हिम्मत दिखाते हुए ट्रेन में उचक्के का पीछा किया लेकिन उचक्का ट्रेन से कूद गया।

Sponsored

महिला भी उचक्के के पीछे भागने के क्रम में ट्रेन से नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद यात्रियाें में भगदड़ मचने लगी और यात्रियों ने ही उक्त घटना की जानकारी जीआरपी को दी। जानकारी मिलते ही जीआरपी ने घटनास्थल पहुंच महिला के क्षत-विक्षत शव उठाकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया।

Sponsored

प्रारंभिक जांच में स्काट पार्टी निलंबित: लंबी दूरी की ट्रेन में महिला से छिनतई और छिनतई की शिकार महिला की मौत की जानकारी मिलते ही रेल डीआइजी राजीव रंजन पटना से बेगूसराय पहुंचे और जांच पड़ताल की। इस दौरान रेल एसपी संजय भारती भी बेगूसराय पहुंचे और वरीय अधिकारियों के साथ घटना की जानकारी ली। प्रारंभिक जांच में ही गुवाहाटी बाड़मेर एक्सप्रेस के स्काट पार्टी की लापरवाही सामने आने पर स्काट पार्टी में शामिल पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। डीआइजी ने घटना में संलिप्त उचक्का गिरोह पर नकेल कसने व छिनतई गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए रेल एसपी समेत बेगूसराय जीआरपी थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश भी दिया है।

Sponsored

Comment here