Breaking News

मशहूर सिंगर Bappi Lahiri का निधन, 69 की उम्र में मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

Swaraj Shrivastava
By Swaraj Shrivastava On February 16, 2022
1 min read 1.2k views

फेमस सिंगर और संगीतकार बप्पी लहरी (Bappi Lahiri) का निधन हो गया है। आज मुंबई के एक अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। बप्पी दा के नाम से मशहूर आलोकेश लाहिड़ी महज 70 उम्र के थे। उन्होंने भारतीय सिनेमा में मॉडर्न म्यूजिक का जनक माना जाता है। उन्होंने डिस्को संगीत के उपयोग को लोकप्रिय बनाया था।

 

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और संगीतकार बप्‍पी लहिरी (Bappi Lahiri) का आज मुंबई (Mumbai) में जुहू के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया है। बप्पी लहरी की उम्र 70 साल थी। ऐसा बताया जा रहा है कि बप्पी लहरी का निधन रात करीब 11 बजे हुआ। आपको बता दें कि बप्पी लहिरी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा था। गौरतलब है कि पिछले साल उन्हें कोरोना भी हुआ था।

 

 

 

बेहद पसंद था सोने के गहने पहनना

 

सिंगर बप्पी लहिरी को सोना पहनना और हमेशा चश्मा लगाकर रखना बेहद पसंद था। गले में सोने की मोटी-मोटी चेन और हाथ में बड़ी-बड़ी अंगूठियां समेत सोने के ढेर सारे गहने पहनना उनकी पहचान थी। उन्हें गोल्ड मैन भी कहा जाता था। बप्पी लहिरी को बॉलीवुड का पहला रॉक स्टार सिंगर भी कहा जाता है।

 

बता दें कि इस महीने संगीत जगत को एक के बाद एक बड़े झटके लगे हैं। बप्पी लहिरी से पहले स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का 6 फरवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।

Swaraj Shrivastava

Swaraj Shrivastava

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment