Uncategorized

12वीं में फेल हुई छात्रा तो पास करवाने का झांसा देकर शिक्षक ने अकेले में घर बुलाया, फिर…

Shivam
By Shivam On March 30, 2022
1 min read 1.2k views

परीक्षा में पास करवाने के नाम पर लड़की को मिलने के अकेले घर पर बुलाना राजद नेता (RJD Leader) सह शिक्षक को खासा महंगा पड़ गया. दरअसल 12वीं की परीक्षा (Bihar Inter Exam Result) में छात्रा का नंबर बढ़ाने के बहाने शिक्षक ने छात्रा को अकेले में बुलाया था. छात्रा ने इस बात की सूचना अपने घरवालों को दे दी, फिर क्या था परिजन बिना देर किये न केवल घटनास्थल पर पहुंचे बल्कि शिक्षक की जमकर धुनाई भी कर दी. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शिक्षक को बचाया और अपने साथ थाना ले आई.

घटना मुंगेर की है जहां रविवार की देर रात ये मामला सामने आया. कोतवाली थाना क्षेत्र के शादीपुर मोहल्ले में इस घटना को लेकर काफी देर तक अफरातफरी मची रही. घटना की जानकारी ली गई तो मामला शिक्षक के द्वारा छात्रा को परीक्षा में नंबर बढ़ाने को लेकर घर बुलाने का निकला. जानकारी के अनुसार शादीपुर मुहल्ले में राजद के जिला सचिव सह एक कॉलेज में तैनात शिक्षक बीएन ठाकुर द्वारा 12वीं की एक छात्रा के परीक्षा में फेल होने पर नंबर बढ़ाने के लिए रविवार को अकेले में मोगल बाजार बुलाया गया था.

छात्रा ने इसकी जानकारी घरवालों को दे दी. घरवालों ने रविवार की शाम शिक्षक को शादीपुर मुहल्ले बुलाया और शिक्षक के आते ही उसकी पिटाई शुरू कर दी पिटाई. पिटाई होते देख वहां लोगों का जमावड़ा लगने लगा. किसी ने इस बात की सूचना कोतवाली थाना को दे दी. घटना की सूचना पा मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी शिक्षक को बचा किसी तरह थाना ले आई. लोग आरोपी शिक्षक को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग करने लगे.

छात्रा के परिजनों के द्वारा आरोपी शिक्षक के विरुद्ध किसी तरह का कोई शिकायत नहीं करने के कारण कोतवाली थाना ने आरोपी शिक्षक को बांड भरवाने के बाद हिदायत देकर छोड़ दिया है. आरोपी शिक्षक  द्वारा बताया गया की उस पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है जो कि बेबुनियाद है.

Shivam

Shivam

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment