Uncategorized

साली से इश्क में बड़ा जीजा बन बैठा दिवाना, राह में रोड़ा बना छोटा साढू तो रच डाली साजिश, जानिए Bihar का ये गजब वाला मामला

Shivam
By Shivam On April 2, 2022
1 min read 1.2k views

सीतामढ़ी, जासं। साली के प्यार में पागलों की तरह दीवाना हुआ एक जीजा ने रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया है। यह घटना पुनौरा थाना क्षेत्र की है, जहां बड़े साढ़ू न छोटे साढू के खिलाफ ऐसी साजिश रच डाली जिससे उसका जेल जाना तय हो गया था।

मगर, पुलिसिया तहकीकात में सच्चाई सामने आते ही दांव उल्टा पड़ गया और साजिशकर्ता को हवालात की हवा खानी पड़ी। खुद गाेली चलाई और छोटे साढू पर जानलेवा हमले का इल्जाम लगा दिया था। एसपी ने गिरफ्तार करवाकर भेजा जेल दिया।

पुलिस कप्तान हर किशोर राय ने इस सनसनीखेज घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साजिशकर्ता ने पहले पुलिस व घरवालों को खूब उलझाने की कोशिश की मगर, पक्के सुबूत के बाद उसने सच्चाई उगल दी। दरअसल, डुमरा तलखापुर कोठी इलाके के रहनेवाले मुन्ना कुमार निर्मल नामक इस शख्स ने शुक्रवार को उसने शिकायत की थी कि उसका छोटा साढ़ू जान का दुश्मन बना हुआ है। उसने उसपर गोली चलाई है जो उसकी गाड़ी पर लगी है। पुनौरा थाने में यह मामला दर्ज होने के बाद तहकीकात शुरू हुई। उस शख्स का कहना था कि 31 मार्च की रात्रि करीब 9:30 बजे आजमगढ़ रेलवे गुमटी के नजदीक पुपरी जनकपुर रोड के रहनेवाले किशोर कुमार ने अपने दो लोगों के साथ मोटरसाइकिल से ओवरटेक कर गोली चलाई है। परंतु गोली उसकी चार चक्केवाली गाड़ी के गेट पर लगी और गेट को भेदती हुई आर-पार हो गई।

अनुसंधान करने पर ज्ञात हुआ कि उसने अपने छोटे साढ़ू किशोर कुमार को साली व पारिवारिक विवाद में मनगढ़ंत कहानी बनाकर फंसाना चाहता था ताकि, किशोर जेल चला जाए और उसका रास्ता साफ हो जाए। दरअसल, सारा भेद इस शातिर के ट्रक ड्राइवर ने ही खोल दिया था। यह भी पता चला कि गोली उसने खुद चलाई थी। घटनास्थल से 7.5 एमएम का खोखा बरामद भी हो गया। हथियार पुलिस को हाथ नहीं लग पाया। अब उसकाे ही जेल जाना पड़ गया।

Shivam

Shivam

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment