Sponsored
ADMINISTRATION

व्हीलचेयर पर अदालत पहुंचे बाहुबली नेता अनंत सिंह, कहा— जज साब मैं निर्दोष हूं, मुझे फंसाया गया

Sponsored

PATNA = व्हीलचेयर पर अदालत पहुंचे बाहुबली नेता अनंत सिंह, कहा— जज साब एके —47 मामले में मैं निर्दोष हूं, मुझे फंसाया गया, एके-47 मामले में अनंत सिंह का बयान कोर्ट में कलमबंद : सिविल कोर्ट स्थित सांसद-विधायकों के मामले की सुनवाई के लिए गठित विशेष अदालत के न्यायाधीश त्रिलोकी दुबे ने एके-47 और हैंड ग्रेनेड की बरामदगी के मामले में मोकामा के विधायक अनंत सिंह और सुनील राम का बयान कलमबंद किया।

Sponsored

अनंत सिंह को जेल से लाकर व्हीलचेयर पर अदालत में पेश किया गया। उन्होंने अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों से इनकार किया। अदालत ने बचाव पक्ष को अपना साक्ष्य पेश करने के लिए 25 नबंबर की तिथि निश्चित की है। मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ 5 अक्टूबर 2020 को आरोपों का गठन किया गया था। अभियोजन ने 3 गबाहों की गबाही दर्ज कराई है और दस्ताबेजी सबूत भी पेश किए हैं।

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored