बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी (Jitan ram Manjhi) की बहू दीपा संतोष मांझी (Deepa Santosh Manjhi) राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) का मुंह नोंचेंगी। आपको यह होली का मजाक लग रहा है तो जान लीजिए कि यह कोई मसखरी नहीं, दीपा की राेहिणी को दी गई रियल धमकी है। दीपा ट्विटर पर लालू परिवार (Lalu Family) के खिलाफ आग उगलती रहीं हैं। खासकर उनके निशाने पर लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य रहीं हैं। दीपा ने रोहिणी पर एक बार फिर ट्वीट से हमला किया है।
बिहार विधान सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) व विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) के बीच हुए तकरार का मामला बिहार विधान परिषद (Bihar Legislative Council) में भी गूंजा। इसी क्रम में जनता दल यूनाइटेड (JDU) नेता अशोक चौधरी (Ashok Chaudhary) द्वारा राबड़ी देवी (Rabri Devi) पर हमला के जवाब में राबड़ी देवी (Rabri Devi) ने अशोक चौधरी को मुख्यमंत्री का दलाल (Broker) कहा था। इस मामले में अशोक चौधरी ने भी राबड़ी देवी की शिक्षा पर तंज कसा था, जिसे राबड़ी देवी व आरजेडी ने इसे महिला का अपमान बताया था। राेहिणी आचार्य ने इसी मामले पर अशाेक चौधरी को निशाने पर लेते हुए अपने ट्वीट में उनपर पलटूराम (मुख्यमंत्री नीतीश कुमार) की दलाली का फर्ज अदा करने का आरोप लगाया। लिखा कि इसलिए वे महिला का भी अपमान करके विधानसभा अध्यक्ष वाला मामला दबाने का साजिश कर रहे हैं।
रोहिणी आचार्य के इस ट्वीट पर दीपा मांझी ने भी भाषा की मर्यादा तार-तार करते हुए अपने ट्वीट में रोहिणी को ‘सिंगापुरिया’ संबोधित किया तथा पूछा कि वे कभी दलित के चोर बोलती हैं तो कभी दलाल, सुधरेंगी या नहीं? उन्होंने आगे लिखा है कि क्या रोहिणी जो मन में आएगा, वही बोलेंगी और हम दलित सब चुप बैठेंगे? दीपा ने रोहिणी के लिए आगे लिखा है कि यह जंगलराज नहीं है, जब तुमलोग दलित नरसंहार कराकर चारा की दलाली खाते थे। अब दलितों को जो भी अपमानित करेगा, उसका मुंह भकोर (नोंच) लिया जाएगा।
दीपा इसके पहले भी रोहिणी को ‘सिंगापुरिया महारानी’ एवं ‘लबरी’ कह चुकीं हैं। एक बार उन्होंने तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के लिए ‘लबरी का लबरा भाई’ भी कहा था।
Leave a Comment