Sponsored
Uncategorized

लड़कियों को बजट में मिला तोहफा, इंटर पास अविवाहित लड़की को 25 हजार, ग्रेजुएशन पास को 50 हजार

Sponsored

PATNA-बिहार बजट : इंटर पास अविवाहित लड़की को 25 हजार, ग्रेजुएशन पास को 50 हजार मिलेगा, सशक्त महिला सक्षम महिला योजना पर फोकस ; सशक्त महिला सक्षम महिला योजना के तहत इंटर उत्तीर्ण अविवाहित महिला को 25 हजार और ग्रेजुएशन पास महिला को 50 हजार रुपए की मदद मिलेगी। वित्तीय वर्ष 2022-23 में 900 करोड़ का प्रावधान किया गया है। सात निश्चय-2 योजना के तहत युवा शक्ति बिहार की प्रगति, बाजार के रूप संस्थानों में गुणवत्ता अनुरूप प्रशिक्षक के लिए 89 औद्योगिक प्रशिक्षक संस्थानों को चुना गया है।

Sponsored

बिहार का बजट सोमवार की दोपहर पेश हुआ। इस का बजट 2 लाख 37 हजार 691 करोड़ रुपए का है। इसमें सबसे अधिक 16.5 प्रतिशत शिक्षा का बजट है। उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने दूसरी बार बजट पेश किया है। इस बार के बजट में सूबे के विकास का छह सूत्रीय मॉडल पेश करने की कोशिश की गई है। सरकार का फोकस, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाएं एवं जनकल्याण योजनाओं पर फोकस किया गया है। बजट में राजकोषीय घाटे को 3.5 प्रतिशत रखने का लक्ष्य रखा गया है।

Sponsored

योजनाओं के अनुश्रवण के लिए पोर्टल बनेगा। हरित कार्यालय पर जोर दिया गया है। स्वच्छ गांव-समृद्ध गांव के तहत 847 करोड़ रुपए का प्रावधान हुआ है। सभी गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के दूसरे चरण को मंजूरी दी गई है। हर घर तक पक्की नाली-गली, स्वच्छ शहर विकसित शहर के तहत सभी जिला मुख्यालयों में वृद्धाश्रम बनाने को बजट तैयार किया गया। बेघरों के लिए बहुमंजिला इमारत बनेगी। सभी शहरों में विद्युत शवदाह गृह बनाया जाएगा। ड्रेनिज सिस्टम विकसित होगा, जिस पर 550 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored