Breaking News

मुलायम के घर शहनाई, अखिलेश और डिंपल ने किया कन्यादान, लालू के बेटे तेजस्वी पहुंचे बहन के ससुराल

Swaraj Shrivastava
By Swaraj Shrivastava On June 21, 2021
1 min read 1.2k views

लालू प्रसाद यादव की सबसे छोटी बेटी राजलक्ष्मी यादव (Rajlakshmi Yadav) की शादी मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के परिवार में हुई है। फिरोजाबाद से लोकसभा सांसद रह चुके तेज प्रताप सिंह (Tej Pratap Singh Yadav) राजलक्ष्मी के पति हैं। हाल ही में राजलक्ष्मी की ननद और तेज प्रताप की बहन दीपाली की शादी हुई। इस शादी में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) डिंपल यादव (Dimple Yadav) समेत लगभग पूरा यादव परिवार साथ दिखा:

 

दीपाली रिश्ते में अखिलेश यादव की भतीजी लगती हैं। उनके पिता स्वर्गीय रणवीर सिंह के नाम पर ही सैफई महोत्सव मनाया जाता है।

दीपाली की शादी फिरोजाबाद के डॉ.अश्विनी यादव से हुई। अश्विनी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। दोनों की शादी कोविड प्रोटोकॉल के नियमों के तहत धूमधाम से हुई।

शादी में लालू के बेटे तेजस्वी यादव भी शामिल हुए। तेजस्वी ज्यादातर वक्त अखिलेश यादव के साथ ही  दिखे।

Swaraj Shrivastava

Swaraj Shrivastava

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment