Uncategorized

मुजफ्फरपुर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर विस्फोट से अफरातफरी, मां-3 साल के बेटे और 5 साल के बेटी की मौ’त

Shivam
By Shivam On April 2, 2022
1 min read 1.2k views

मुजफ्फरपुर में शनिवार को गैस सिलिंडर फटने से एक ही परिवार के 4 लोग बुरी तरह झुलस गए। इसमें 30 वर्षीय महिला के साथ उसके 3 वर्षीय पुत्र और 5 वर्षीय बेटी की मौत हो गई है। वहीं, एक घायल की हालत अभी चिंताजनक बनी हुई है। घटना के बाद कांटी पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों का बयान दर्ज कराने की कवायद में जुट गई है। सूचना पर पहुंची FSL की टीम ने घटनास्थल पर पहुंची। मौके से टीम ने कुछ नमूने भी एकत्र किए हैं। जिसे वह जांच के लिए अपने साथ ले गई है।

घटना कांटी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 9 की है। वार्ड के उमाशंकर कुमार के घर पर सिलिंडर फटा है। उनकी पत्नी खाना बना रही थीं। इसी बीच सिलिंडर अचानक से फट गया। इसमें उसकी पत्नी, दो बच्चे और भाई बुरी तरह झुलस गए। घटना में उनकी पत्नी और पुत्र की मौत हो गई। इसके बाद आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए ऑटो में लादकर किसी तरह SKMCH भेजा गया। जहां पत्नी की मौत हो चुकी थी। इसके बाद बेटे ने भी दम तोड़ दिया। अब पुत्री की भी देर शाम मौत हो गई।

मृतकों की पहचान उमाशंकर साह की 30 वर्षीय पत्नी रूबी देवी और 3 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार और 5 वर्षीय बेटी सान्या कुमारी के रूप में की गई है। वहीं, 35 वर्षीय मिंटू कुमार की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Shivam

Shivam

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment