Uncategorized

मुजफ्फरपुर पुलिस हुई हाईटेक, इंटरसेप्टर से कटेगा हाईस्पीड वाहनों का चालान, जानिए कैसे करता है काम

Shivam
By Shivam On April 3, 2022
0 min read 1.2k views

ट्रैफिक थाने की पुलिस ने एक माह में सर्वाधिक सात लाख रुपये जुर्माना वसूला है। इससे पहले एक माह में तीन लाख रुपये तक जुर्माना वसूला गया था। दूसरी ओर शहर को एक इंटरसेप्टर वाहन भी मिला गया है।

इससे हाईस्पीड वाहनों का ऑटोमेटेड मोड में चालान काटा जाएगा। इसमें लगी स्पीड गन और डिजिटल स्कैनर की मदद से वाहन मालिकों को चालान भेजा जाएगा।

फिलहाल, इंटरसेप्टर वाहन थाना परिसर में लगा है। पुलिस पदाधिकारियों के प्रशिक्षित नहीं होने से इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सका है। हालांकि, एसएसपी ने थाना स्तर से एक पदाधिकारी, दो सिपाही और एक चालक की प्रतिनियुक्ति कर दी है। ट्रैफिक थानेदार धर्मेद्र कुमार ने बताया कि एसएसपी के विशेष निर्देश पर अपराध नियंत्रण के लिए बिना नंबर प्लेट के वाहनों को पकड़कर चालान काटा गया है। अन्य मोटर व्हीकल एक्ट में भी वाहन मालिकों से जुर्माना वसूला गया है। उन्होंने बताया कि मार्च में करीब तीन हजार वाहनों का चालान काटा गया। इसमें सौ चरपहिया, 600 सौ थ्री व्हीलर और 23 सौ बाइकों का चालान काटा गया। उन्होंने बताया कि अबतक का सर्वाधित जुर्माना वसूला गया है। इससे पहले तीन लाख तक जुर्माना वसूला गया था।

Shivam

Shivam

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment