BIHAR

मुजफ्फरपुर की ‘ज्योति’ ISRO में बनी कंप्यूटर वैज्ञानिक, देशभर में मिला तीसरा स्थान

Editor
By Editor On September 8, 2021
1 min read 1.2k views

शहर की बेटी और भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा रही ज्योति का चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में कंप्यूटर वैज्ञानिक के रूप में हुआ है। मुजफ्फरपुर के कलमबाग चाैक इलाके की ज्योति 2015-2019 में कंप्यूटर साइंस की छात्रा रही।


फिलहाल वह कोल इंडिया, रांची में एक्जीक्यूटिव है। ज्योति के पिता राजीव रंजन प्रोफेसर हैं। ज्योति ने बताया कि पिछले साल 12 जनवरी को इसरो में वैज्ञानिक के लिए एंट्रेंस एक्जाम दिया था। इस साल 16 मार्च काे इंटरव्यू हुआ। ज्योति काे देश भर में तीसरा स्थान मिला है।


असफलता काे खुद पर नहीं हाेने दिया हावी
ज्योति ने बताया कि उसका सपना वैज्ञानिक बनने का था। भागलपुर इंजीनियरिंग काॅलेज से कंप्यूटर साइंस की डिग्री लेने के बाद कई सहपाठियों का चयन प्राइवेट कंपनियों में हुआ। लेकिन, वह गवर्नमेंट सेक्टर में काम करना चाहती थी। उसे असफलता भी मिली।


लगा कि उसका डिसीजन गलत है, लेकिन प्रयास करना नहीं छोड़ा। कड़ी मेहनत की। पहले काेल इंडिया, फिर नेशनल इंफोर्मेटिक सेंटर में आईटी प्रोफेशनल के लिए चयन हुआ। अब इसरो के लिए सफलता मिली है। उसने हाेली मिशन स्कूल मुजफ्फरपुर से 10 सीजीपीए के साथ 10वीं पास की। 12वीं में पारामाउंट एकेडमी में उसे 95.5 प्रतिशत अंक मिले।


Input: bhaskar

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment