Sponsored
Breaking News

बिहार में दोहराई गई महाभारत; पत्नी को जुए में हार गया पति, पत्नी ने किया इनकार तो पति ने प्राइवेट पार्ट में डाल दिया तेजाब

Sponsored

भागलपुर के हसनगंज गांव में महाभारत की कहानी कलियुग में दोहराई है। यहां एक पति अपनी पत्नी को जुए में हार गया। पत्नी ने जुआरियों के साथ जाने से जब इंकार कर दिया तो कलियुगी पति ने उसके प्राइवेट पार्ट में भी तेजाब डाल दिया।

Sponsored

क्या है मामला
घटना 2 नवम्बर की है, जब पीड़िता का पति अपनी पत्नी को जुए में हार गया और फिर उसे दूसरे जुआरी के हाथों सौंप दिया। जब महिला ने इससे इनकार किया तो उसके शरीर पर तेजाब फेंक दिया। पीड़िता की मानें तो पहले भी उस पर तेजाब फेंका गया।

Sponsored

Sponsored

पीड़िता ने बताया कि पति ने उसको घर में कैद कर रखा था। बीती देर रात वह किसी तरह अपनी ससुराल हसनगंज से जान बचाकर लोदीपुर थाना क्षेत्र के लिछो गांव भाग आई। उसने अपनी आपबीती मायके वालों को सुनाई। घर में जिसने भी उसकी दर्द भरी कहानी सुनी, उसकी रूह कांप गई।

Sponsored

मां नहीं बनने की मिली सजा
पीड़िता की मानें तो शादी के 10 साल बाद भी वह मां नहीं बन पाई। इसलिए उसके जालिम पति ने उसको इतनी खौफनाक सजा दी है। सजा के तौर पर उसके प्राइवेट पार्ट में तेजाब डाल दिया। हालांकि उसका मायागंज में इलाज भी चला, लेकिन ससुराल वालों के डर से वह पुलिस तक नहीं पहुंच सकी।

Sponsored

input: bhaskar

Sponsored
Sponsored
Editor

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored