Gaya News: बिहार के गया में एक महिला को डायन बताकर उसे जिंदा फूंक दिया गया। दिल दहला देने वाली यह घटना इमामगंज थाना इलाके की है। बताया जा रहा है कि भीड़ की शक्ल में ग्रामीण घर में घुसे और उसे कपड़े में लेपटकर घर में ही जिंदा जला कर मार डाला।
हाइलाइट्स
- गया में डायन का आरोप लगा महिला को जिंदा फूंका
- पहले की मारपीट फिर घर में जिंदा जलाया
- गया जिले के इमामगंज की घटना
- गांव पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला
बताया जा रहा है कि झारखंड से ओझा-गुनी की एक टीम मैगरा थाना इलाके पचमह आयी थी। खबर है कि गांव में परमेश्वर भारती नामक एक शख्स की मौत हो गई थी। उसकी मौत के बाद गांव की एक महिला हेमंती देवी पर डायन होने का आरोप लगाया। कहा गया कि महिला ने डायन कर के उसे मार दिया।
पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला
वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही ग्रामीण उग्र हो गए और हमला बोल दिया। हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। बाद में कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। महिला की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल चुकी थी।
सम्बंधित ख़बरें
धोनी की याचिका पर पूर्व IPS अफसर को सजाः मद्रास हाईकोर्ट ने 15 दिन जेल की सजा सुनाई; IPL मैच फिक्सिंग का आरोप लगाया था…
बिना परीक्षा रेलवे में नौकरी करने के लिए सुनहरा अवसर, करना होगा बस ये काम…
ANIMAL ने बाहुबली-2 को पछाड़ा, खतरे में अब इन दो फिल्मों का ये Record…
पैसा कमाने वालों पर भारी पड़ रहे है बेरोजगार, इस मामले में निकले आगे…
मुश्किल में पड़ीं देश की पहली ट्रांसजेंडर विधायक, मामला हुआ दर्ज