BIHARBreaking NewsNationalSTATE

बिहार में खाद्य प्रसंस्करण के लिए 411 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, रोहतास में लगेगा इथेनॉल प्लांट

42 वीं निवेश प्रोत्साहन पर्षद की बैठक में खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में 411.41 करोड़ के निवेश प्रस्ताव आये हैं। इनमें चेनारी राेहतास में इथेनॉल प्लांट की स्थापना की जानी है। मिली जानकारी के मुताबिक हाल ही में हुई बैठक में कुल 499 करोड़ के 51 निवेश प्रस्तावों को फर्स्ट क्लियरेंस दिया गया है।

हाल ही में हुई 42 वीं निवेश प्रोत्साहन पर्षद की बैठक में खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में 411.41 करोड़ के निवेश प्रस्ताव आये हैं। इनमें चेनारी राेहतास में इथेनॉल प्लांट की स्थापना की जानी है।

Sponsored

इथेनॉल प्लांट में 372 करोड़ से अधिक का निवेश प्रस्तावित है। उद्योग विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक हाल ही में हुई बैठक में कुल 499 करोड़ के 51 निवेश प्रस्तावों को फर्स्ट क्लियरेंस दिया गया है।

Sponsored

गया,नालंदा, मुंगेर व पश्चिमी चंपारण में राइस मिल प्रस्तावित

जानकारी के मुताबिक रोहतास जिले में इथेनॉल प्लांट 300 केएलपीडी (किलो लीटर/ डे ) है। यह पूरी तरह अनाज अधारित होगा। यह उच्च प्राथमिकता वाला निवेश होगा।

Sponsored

इसके अलावा मैदा,सूजी, फिश फीड,शूगर कन्फैक्शनरी ,वेयर हाउस, शीतगृह, कुकीज एंड ब्रेड में भी निवेश किया जाना है।खाद्य प्रसंस्करण की यूनिटें पटना,भागलपुर,रोहतास, अररिया व सीतामढ़ी केंद्रित हैं।

Sponsored

Sponsored

इसके अलावा इनमें 33.41 करोड़ के प्रस्ताव राइस मिल के हैं। राइस मिल गया,नालंदा, मुंगेर व पश्चिमी चंपारण में प्रस्तावित हैं।

Sponsored

फ्लाइ ऐश की दो यूनिट स्थापित की जायेगी

उद्योग विभाग से मिली प्रोसिडिंग रिपोर्ट के मुताबिक पर्षद की बैठक में जनरल मेन्युफैक्चरिंग में 27.51 करोड़ 27.51 के नौ प्रस्ताव आये हैं।

Sponsored

फ्लाइ ऐश की 2.65 करोड़ की दो यूनिट स्थापित करने पीवीसी पाइप और एचडीपीइ के 3.15 करोड़ की एक यूनिट लगाने काप्रस्ताव है। इसी तरह टेक्सटाइल एवं लैदर की करीब दस करोड़ की 25 यूनिट हैं।

Sponsored

नवीकृत ऊर्जा में 11 करोड़ की दो यूनिट के प्रस्ताव

नवीकृत ऊर्जा में 11 करोड़ की दो यूनिट के प्रस्ताव हैं। टैक्सटाइल और लैदर के क्षेत्र में प्रस्तावित सभी यूनिटें केवल पूर्वी चंपारण और सीतामढ़ी में हैं।

Sponsored

इन दोनों जिलों में इनके सर्वाधिक कुशल श्रमिक हैं। यह वह श्रमिक हैं ,जो कोरोनो काल में ही बिहार वापस आ गये हैं। अब वे राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा कर यहां काम कर रहे हैं।

Sponsored

मुंबई की टेक्स्टाइल्स कंपनियां करेंगी निवेश

मुंबई की बड़ी बैग और टेक्सटाइल्स कंपनियां बिहार में निवेश करेगी। देश-विदेश का कोई भी निवेशक बिहार के किसी भी गांव में जमीन का मानचित्र मुंबई में ही ले सकेंगे।

Sponsored

इसके लिए बिहार के बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स स्थित निवेश आयुक्त कार्यालय में प्लॉटर मशीन स्थापित की गयी है। इसने काम भी चालू कर दिया है।

Sponsored

निवेशक प्रदेश में मौजूदा लैंड बैंक की स्थिति भी जान सकेंगे। इस सुविधा का फायदा कोई भी व्यक्ति मामूली शुल्क देकर बिहार के किसी भी गांव का राजस्व मानचित्र प्राप्त कर सकता है। यह सुविधा बिहार सरकार ने उपलब्ध करायी है।

Sponsored

बिहार में अपनी औद्योगिक यूनिट लगाने के इच्छुक

इधर, मुंबई में ही रविवार को बैग, गारमेंट आदि की अपनी यूनिट चलाने वाले बिहार के उद्यमियों के साथ बिहार उद्योग विभाग के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गयी।

Sponsored

यह वह लोग हैं, जो बिहार में अपनी औद्योगिक यूनिट लगाने के इच्छुक हैं। जानकारी के मुताबिक इन उद्यमियों में ऐसे 25 उद्यमी भी शामिल हैं।

Sponsored

Comment here