Sponsored
Breaking News

बिहार के 31 जिलों में आज- कल आंधी तूफान को लेकर अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी तेज हवा

Sponsored

मौसम विभाग ने आज और कल के लिए जारी की चेतावनी दरभंगा समेत 31 जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट : राज्यभर में राहत के बाद गया और औरंगाबाद सहित सात जिलों में प्रचंड गर्मी की स्थिति बनी हुई है। शुक्रवार को गया और औरंगाबाद में हीट वेव की स्थिति रही। गया और औरंगाबाद में शुक्रवार को इस सीजन की सबसे अधिक गर्मी रही। गया का पारा 44.1 डिग्री व औरंगाबाद का 44.2 डिग्री दर्ज किया गया।

Sponsored

मौसम विभाग ने बांका, जमुई, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया और नवादा को छोड़कर राज्य के अन्य 31 जिलों में आंधी-पानी की चेतावनी जारी की है। 30 अप्रैल और एक मई को 31 जिलों में गरज के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में आंधी की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रतिघंटे तक रह सकती है। आंधी- पानी के बाद राज्यभर के तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट के आसार हैं।

Sponsored

शुक्रवार को लू की चपेट में रहने वाले अन्य जिलों में बांका, जमुई, कैमूर, रोहतास, और नवादा शामिल हैं। राज्य के छह जिलों में पारा 40 या उससे पार होने की वजह से दिन भी लोग बेहाल रहे। रोहतास के डेहरी में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री दर्ज किया गया। पटना सहित अन्य शहरों में जहां तापमान में गिरावट आई, वहां भी पसीने वाली गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। दरअसल राज्य के अधिकतर भाग में पुरवा का प्रभाव बना हुआ है। इस वजह से नमी लेकर आ रही हवाएं सूर्य का ताप पाकर पसीने वाली गर्मी बढ़ा रही हैं।

Sponsored

उत्तर बिहार के कुछ जिलों में शुक्रवार की देर शाम से ही मौसम में बदलाव आने लगा औैर आंधी पानी की स्थिति बनी है। एक ट्रफ लाइन पश्चिमी उत्तरप्रदेश से उपहिमालयी पश्चिम बंगाल की ओर बिहार होकर सतह से 0.9 किमी ऊपर रही है। इसके प्रभाव से गरज के साथ बारिश की स्थिति बनी है। पश्चिमी चंपारण में देर शाम आंधी पानी का औरेंज अलर्ट जारी किया गया जबकि शिवहर, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी में आंधी पानी का येलो अलर्ट जारी किया गया।

Sponsored

दरभंगा में देर शाम तेज आंधी आयी। इससे बाजार निकले लोगों में अफरातफरी मच गयी। तेज हवा के साथ-साथ कई जगहों पर बारिश भी हुई।

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored