Sponsored
Breaking News

पटना से राजगीर जाना हुआ आसान, पहले से कम हुआ 33 KM का रास्ता, अभी की दूरी 108.43 किमी.

Sponsored

पटना से राजगीर की दूरी 33 किमी कम होगी : पटना से राजगीर की दूरी 33 किलोमीटर कम हो जाएगी। टूरिस्ट वे ऑफ राजगीर के निर्माण से पटना से राजगीर की दूरी महज 75 किलोमीटर रह जाएगी। वर्तमान में पटना से बख्तियारपुर व बिहारशरीफ होते हुए राजगीर की सड़क दूरी 108.43 किलोमीटर है।

Sponsored

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने करौटा-सालेहपुर-राजगीर पथ का शुक्रवार को हवाई सर्वेक्षण कर जायजा लिया और पदाधिकारियों को नूरसराय से राजगीर तक प्रस्तावित पथ को ग्रीन फील्ड परियोजना के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पथ के निर्माण से राजगीर तक पहुंचने में दूरी कम जायेगी और समय की भी बचत होगी। लोगों को इससे बख्तियारपुर-ताजपुर पथ होते हुए वैशाली तक जाना सुगम हो जाएगा।

Sponsored

यह बुद्घ सर्किट के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। उन्होंने सालेहपुर में आवश्यकता के अनुरूप एलिवेटेड पथ एवं आरओबी बनाने की दिशा में कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया। मालूम हो कि नूरसराय में रेललाइन पार करने के लिए आरओबी (रेल ओवरब्रिज) का निर्माण किया जा रहा है। ऐसे में सालेहपुर से नानंद रोड में बिना रोक-टोक के वाहन जाने के लिए अंडरपास बनाये जाने पर सहमति बनी है। वहीं करौटा से ताजपुर-बख्तियारपुर पुल से जोड़ने के लिए नये रूट की भी तलाश की जा सकती है।

Sponsored

पटना से करौटा की दूरी 30 किलोमीटर, करौटा के जगदम्बा स्थान से तेलमर, नरसंडा, कचरा, भेड़िया, उतरा होते हुए सालहेपुर की दूरी 19.43 तो सालेहपुर से राजगीर की ग्रीनफील्ड दूरी करीब 26 किलोमीटर रह जाएगी। हवाई सर्वेक्षण में सीएम के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, सीएम के सचिव अनुपम कुमार भी मौजूद थे।

Sponsored

बुद्ध सर्किट से जोड़ने की योजना

Sponsored

टूरिस्ट वे ऑफ राजगीर शीघ्र ही बुद्ध सर्किट का हिस्सा बनेगा। यह सर्किट कुशीनगर से वैशाली, करौटा, तेलमर, सालेहपुर, सिलाव, नानंद, नालंदा, राजगीर, गया, सारनाथ होते हुए पुन: कुशीनगर में मिल जाएगा। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो जापान की टीम ने हफ्तेभर पहले सीएम से मुलाकात की थी। टीम से बुद्ध सर्किट के निर्माण पर विस्तृत चर्चा हुई थी। टीम अपनी रिपोर्ट जापान सरकार को सौपेंगी। संभव है कि जापान इसपर सहमति दे और शीघ्र ही सर्किट निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जा सके।

Sponsored

टूरिस्ट वे ऑफ राजगीर ऐसे स्थानों से गुजरा है, जहां आबादी कम है। ऐसे में इस रोड पर ट्रैफिक लोड कम होगा। साथ ही, दर्जनभर से अधिक नये गांवों का विकास होगा। करौटा से सालेहपुर के लिए 10 मीटर चौड़ी सड़क बन रही है। सालेहपुर से राजगीर की सड़क को ग्रीनफील्ड में शामिल करने पर चर्चा हुई है।

Sponsored

– हनुमान चौधरी, अभियंता प्रमुख, पथ निर्माण

Sponsored

● ग्रीनफील्ड परियोजना में शामिल होगा नूरसराय-राजगीर रोड

Sponsored

● मुख्यमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण कर दिया पदाधिकारियों को निर्देश

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored