Sponsored
Breaking News

बिहार में आंधी तूफान में गिरा 1710.77 करोड़ की लागत से तैयार हो रहे पुल का सुपर स्ट्रक्चर, गंगा नदी पर हो रहा है निर्माण

Sponsored

खगड़िया और भागलपुर जिले को जोड़ने वाले फोरलेन पुल का सुपर स्ट्रक्चर शुक्रवार को गिर गया। रात 1 बजे तेज आंधी और बारिश में ये स्ट्रक्चर गिरा है। सुल्तानगंज की तरफ से पोल नंबर 4,5,6 के बीच ढलाई का काम चल रहा था। इसके लिए ये स्ट्रक्चर बनाया गया था। इस सुपर स्ट्रक्चर को केबल पर खड़ा किया गया था। बावजूद इसके ये गिर गया। ये स्ट्रक्चर करीब 100 फीट से ज्यादा का था। गनीमत रही कि कोई इसकी चपेट में नहीं आया। इस पुल का निर्माण 1710.77 करोड़ रुपए से किया जा रहा है। जो एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन लिमिटेड कंपनी कर रही है।

Sponsored

 

पुल अगुवानी और सुलतानगंज घाट (भागलपुर जिला) के बीच बन रहा है। लोगों ने पुल के निर्माण कार्य की जांच की मांग की है। उनका कहना है कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले और मामले की जांच करवाए।

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored