Sponsored
ADMINISTRATION

बिहार के सहरसा में खुलेआम बिक रहा प्लास्टिक वाला अंडा, असलियत जानकर सिविल सर्जन हैरान, जांच शुरू

Sponsored

सहरसा में मिला प्लास्टिक का अंडा, पीड़ित ने सिविल सर्जन से की शिकायत, भेजा गया जांच में : इस वक्त की बड़ी एवं चौंकाने वाली खबर सहरसा से आ रही है। जहां सदर थाना क्षेत्र के गंगजला चौक निवासी बाबुल सिंह ने मंगलवार को सिविल सर्जन सहित फूड ऑफिस पहुंचकर जिले में प्लास्टिक के अंडे की धड़ल्ले से बिक्री होने की शिकायत दर्ज कराई है। उनके द्वारा नमूने के तौर पर घर से तले हुए अंडे को भी लाया गया था। जिसे सिविल सर्जन को दिखाया गया।

Sponsored

वहीं फूड पदाधिकारी को भी दिखाया गया था। उनके द्वारा किए गए शिकायत पर सिविल सर्जन सहित फूड विभाग के अधिकारियों ने मामला संज्ञान में लिया। उनके द्वारा लाए गए अंडे के नमूने को सील की गई है। जिसे जांच के लिए पटना भेजा गया है। जहां से रिपोर्ट आने के बाद प्लास्टिक के अंडे होने की पुष्टि होते ही बड़ी कार्रवाई होगी। फिर एक बड़े फर्जीवाड़े का भी उद्भेदन होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

Sponsored

पीड़ित बाबुल सिंह ने बताया वे गंगजला चौक से रात में 6 अंडा खरीदे थे। घर में पकाने पर अंडा पूरी तरह प्लास्टिक का ही जान पड़ा। सभी अंडे प्लास्टिक के बने हुए मालूम पर रहे थे। अंडे को उन्होंने तोड़ा, जलाया और कुछ दूसरे टेस्ट भी किए। सभी टेस्ट में अंडा पूरी तरह प्लास्टिक का ही लग रहा था। जिसके बाद वे सिविल सर्जन और फूड कार्यालय पहुंचकर इसकी शिकायत की है।

Sponsored

उन्होंने नमूने के तौर पर अंडे को भी दिखाया है। उन्होंने आगे दावा किया कि सहरसा जिला में धड़ल्ले से प्लास्टिक का अंडा बेचा जा रहा है। उनके द्वारा किए गए शिकायत पर फूड ऑफिस द्वारा सैंपल को जांच के लिए भेजी गई है। वहीं सिविल सर्जन डॉ० अवधेश कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा उबला हुआ अंडा लाया था। जिसे प्लास्टिक के अंडा होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उनके द्वारा लाए गए अंडे को सील कर टेस्ट के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी। इस सम्बंध में अभी कुछ भी बताना संभव नहीं है।

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored