Sponsored
Breaking News

बिहार के समस्तीपुर में शुरू हुआ रंगीन फूलगोभी की खेती, लाखों रुपए बढ़ेगी किसानों की आमदनी

SAMASTIPUR : रंगीन फूलगोभी की खेती से बढ़ेगी आमदनी, औषधीय गुणों और विटामिन से भरपूर : बिहार के किसान वैज्ञानिक तरीके से रंगीन फूलगोभी की खेती कर बेहतर उत्पादन और आमदनी कर सकते हैं। सामान्य फूलगोभी की तुलना में इसमें कई तरह के औषधीय गुण पाएं जाते हैं जो मानव शरीर के लिए लाभकारी हैं। ये बातें डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि पूसा के सह निदेशक अनुसंधान एवं अखिल भारतीय समन्वित फल अनुसंधान परियोजना के प्रधान अन्वेषक डॉ. संजय कुमार सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि इस वर्ष बिहार के कई जिले से जुड़े किसानों ने रंगीन फूलगोभी की खेती करके बेहतर मुनाफा कमाया है।

Sponsored

पीली और बैंगनी रंग की फूलगोभी से बनी सब्जी का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष बिहार के किसानों ने रंगीन फूलगोभी की खेती को ट्रायल के रूप में ही किया था। लेकिन इसका परिणाम बेहतर मिला। आने वाले समय में किसान इसे ज्यादा से ज्यादा खेतों में लगाएंगे। उन्होंने बताया कि पीले रंग की फूलगोभी को कैरोटीना तो गुलाबी बैंगनी फूलगोभी को एलेनटीला के नाम से जाना जाता है। यह गोभी आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मददगार होती है। कृषि वैज्ञानिक ने बताया कि बिहार के किसान फिलहाल रंगीन गोभी के बीज को ऑनलाइन मंगवा सकते हैं।

Sponsored

कृषि वैज्ञानिक ने बताया कि रंगीन फूलगोभी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। पीली फूलगोभी में प्रचूर मात्रा में विटामिन ए व सी पाया जाता है जो इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाता है। बैंगनी फूलगोभी में एंटीऑक्सीडेंट होता है। पाचन तंत्र को नियंत्रित करने के लिए कैल्शियम क्लोराइड और विटामिन्स जैसे महत्वपूर्ण तत्व पाए जाते हैं। इसकी खेती पहले से ब्रिटेन और फ्रांस में हो रही है। इसमें लगभग सभी विटामिन पाए जाते हैं।

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored