Sponsored
Breaking News

बिहार के मोतिहारी में मां ने एकसाथ दिया 4 बच्चों को जन्म, इनमें एक बेटी और तीन बेटा है

Sponsored

PATNA-मोतिहारी में मां ने एकसाथ दिया 4 बच्चों को जन्म :7 माह में ही हुआ प्रसव, सभी बच्चे हैं स्वस्थ, डॉक्टर भी हैरान, इनमें एक बेटी और तीन बेटा है। महिला का नाम उषा देवी हैं। वह तुरकौलिया प्रखंड में शंकर सरैया के मुर्गिया टोला के चंदन कुमार सिंह की पत्नी है। मोतिहारी शहर के ज्योति झा और डॉ आरके झा सर्जिकेयर में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया हैं। डॉ ने कहा कि 7 माह में ही सभी का जन्म हुआ है। आश्चर्य की बात है कि सभी स्वस्थ हैं। इस बात की चर्चा पूरे जिले में हो रही है।

Sponsored

वह अपना इलाज मोतिहारी में एक निजी अस्पताल में करा रही थी। सोमवार की शाम चार बजे सर्जिकेयर में आई। जब ऑपरेशन किया गया तो चार बच्चों का जन्म हुआ। इसमें एक बेटी और तीन बेटा हुआ। अभी सात माह समय हुआ था। फिर भी सभी बच्चे स्वस्थ हैं। लेकिन एक लड़का का वजन नॉर्मल से 600 ग्राम कम था। उसे बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के केजरीवाल हॉस्पिटल भेजा गया है।

Sponsored
DEMO PHOTO
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored