Sponsored
Accident

बिहार के कलाकार शुभम को मिला इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में जगह, ग्लास पर हथौड़ा से बनाते हैं कलाकृति

Sponsored

हथौड़े से चित्रकारी करने वाले बिहारी बिहार के कलाकार शुभम वर्मा का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो गई है। स्विस आर्टिस्ट सिमोन बर्जर से प्रेरणा लेकर सैटर ग्लास आर्ट बनाने वाले शुभम ने कार के फ्रंट विंडसिल्ड पर भगवान गणेश की सबसे बड़ी चित्रकारी तैयार कर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है। बिहार के सिमोन बर्जर बन चुके शुभम को उनकी कला के लिए देश स्तर पर पहचान मिल गई है।

Sponsored

दरसल शुभम बेकार पड़े सीसे के टुकड़ों पर हथौडे़ मारकर चित्रकारी करते है। शुभम को यह सम्मान 4 फरवरी 2022 को ये सम्मान मिला है। उनके द्वारा बनाई गई यह तीसरी कलाकृति है। शुभम ने अपनी तीसरी कलाकृति में कार के फ्रंट विंडसिल्ड पर भगवान गणेश की सबसे बड़ी चित्रकारी बनाई है । 29 इंच चौड़ी एवं 40 इंच लंबी इस चित्रकारी में भगवान गणेश का रूप प्रदर्शित किया गया है। इससे पहले अपने दूसरे आर्टवर्क में शुभम ने बिहार के मानचित्र पर भगवान बुद्ध के आकार को उकेरा था।

Sponsored

शुभम NIFT पटना से वर्ष 2018 में ग्रेजुएशन पूरा किये हैं। लेमिनेटेड ग्लास पर तैयार की जाने वाली अपनी कलाकृति को वो शीशे पर हथौड़ा मारकर तैयार करते हैं। इसमें ना तो किसी रंग का प्रयोग होता है। और ना किसी ब्रश का। शीशे पर छेनी और हथौडे़ से होनेवाली इस कलाकारी में शुभम शीशे पर कभी तेज तो कभी धीमे हथौड़ा मार कर करते हैं।

Sponsored

ग्लास लेमिनेटेड होने की वजह से पूरी तरह से टूटता नहीं है, और उस पर क्रैक पड़ जाता है। यही क्रैक धीरे-धीरे एक आकृति का रूप ले लेता है। शुभम अपनी हर कलाकृति के लिए कार के टूटे या क्षतिग्रस्त विंडसिल्ड का ही प्रयोग करते हैं। इसके पीछे उनका मकसद वेस्ट मेटेरियल को उपयोगी बनाना है

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored