Sponsored
Accident

बिहार के इन जिलों में होगा 6 होगा रोप-वे का निर्माण साथ ही रामायण, बौद्ध एवं सूफी सर्किट का होगा विकास

Sponsored

बिहार में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए बिहार सरकार पर्यटन के क्षेत्र में काफी जोर-शोर से काम कर रही है। नए वित्तीय वर्ष में राजगीर एवं बांका की तरह राज्य में 6 नए रोप-वे का काम पूर्ण कर लिया जाएगा। इसमें गया के प्रेतशिला पर्वत, डुंगेश्वरी पर्वत और ब्रह्मयोनी पर्वत के साथ जहानाबाद का वाणावर पर्वत, कैमूर का मुंडेश्वरी पर्वत एवं रोहतासगढ़ किला शामिल हैं।

Sponsored

पर्यटन राज्य सरकार की प्राथमिकता सूची में है। यही कारण है कि इस वर्ष विभाग का बजट बढ़ा है, सिर्फ योजना मद में 49 करोड़ की वृद्धि की गई है। बोधगया के समृद्ध विकास के लिए गया में 72 एकड़ भूमि को लैंड बैंक के रूप में निर्मित करने की भी योजना है। गया के डुंगेश्वरी पर्वत पर भगवान बुद्ध एवं फल्गू नदी में भगवान विष्णु की विशालकाय मूर्ति स्थापित की जाएगी।

Sponsored
संकेतिक चित्र

रामायण, बौद्ध एवं सूफी सर्किट के विकास के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं की स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को पर्यटन विभाग द्वारा प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें रामायण सर्किट के विकास पर 67.33 करोड़, बौद्ध सर्किट पर 101.41 करोड़ और सूफी सर्किट पर 97.12 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव है। इसके अलावा स्वदेश दर्शन योजना से जैन सर्किट, कांवरिया सर्किट, अंग प्रदेश सर्किट एवं गांधी सर्किट की स्वीकृत योजनाओं को अगले माह तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

Sponsored

आपको बता दें कि बीते दिनों जारी आंकड़े के अनुसार बिहार देश के 10 राज्यों की सूची में शामिल हो गया है जिसे पर्यटक को द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। विदेशी पर्यटक भी बिहार की ओर काफी आकर्षित हो रहे हैं, बिहार में पर्यटन के लिए विदेशी पर्यटकों की संख्या विगत वर्ष गोवा से ज्यादा रही। बिहार सरकार भी लगातार पर्यटन को विकसित करने की दिशा में कार्य कर रही है।

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored